AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: रिजल्ट आते ही आगजनी, पथराव: पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, चार पुलिसकर्मी घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
November 6, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-sarpanch-election-result-violence-navaghra kherwada-stone-pelting-arson-police-firing


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के नवाघरा ग्राम पंचायत की घटना, हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने किया मतदान दल और पुलिस पर हमला, मतदान केन्द्र में लगायी आग, 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के दौरान खेरवाड़ा पंचायत समिति की नवाघरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होते ही बवाल हो गया। गुरुवार देर रात हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव, आगजनी और जमकर तोड़फोड़ हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को पंप एक्शन गन से फायरिंग करनी पड़ी। | Udaipur Sarpanch Election Violence

पुलिस के अनुसार, सरपंच पद की हारी प्रत्याशी जोशना कुमारी के पति सुंदरलाल भगोरा और उनके समर्थकों ने नवाघरा स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। पथराव करते हुए उपद्रवियों ने मतदान केंद्र में घुसकर मतदान सामग्री में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस की गाड़ियों, जीप और मतदान दल के वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पहाड़ियों पर चढ़कर पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से तीन एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को जवाबी कार्रवाई में पंप एक्शन गन से फायरिंग करनी पड़ी।

Diwali greetings from Girish Joshi, Dev Construction, Badgaon, Udaipur

तीस आरोपियों को नामजद किया है

खेरवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई ने बताया कि रात में ही स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया था। फिलहाल क्षेत्र में शांति है। आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में करीब 30 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों को डिटेन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज शुक्रवार को उपसरपंच का चुनाव कराना प्राथमिकता थी।

Diwali greetings from Bhuvnesh Vyas, Badgaon, Udaipur

सौ से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की, मतदान दल को जाने से मारने का किया प्रयास

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बल ने जब हालात पर काबू करने के प्रयास किए तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ियों पर चढ़े ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। एडि.एसपी की गाड़ी, थाने की जीप, पुलिस बल की बस सहित 100 से अधिक वाहन इस हमले में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उपद्रवियों ने मतदान दल पर हमला किया और उनके वाहन को भी आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिस ने हालात पर काबू पाया और कोई जनहानि नहीं हुई।

Diwali greetings from Sanjay Sharma, Badgaon, Councilor (Ward 1), Udaipur nagar nigam

दूसरे चरण के चुनाव में भी हुआ था पुलिस और जीते प्रत्याशी पर पथराव

उदयपुर में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान भी पथराव की घटना हुई थी। दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को कोटड़ा क्षेत्र के मंडवाल ग्राम पंचायत का सरपंच चुनाव परिणाम आते ही हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था। हार से गुस्साए ग्रामीणों ने सरपंच बने प्रत्याशी को घर छोड़ने जा रहे पुलिस बल पर पथराव किया था। इससे इनके वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Bawalwara police udaipurElection Result ViolenceElection Violence udaipurkherwada Election ViolenceKherwara Newslatest news in hindiNavaghra ViolencePolice FiringPolling Booth Arson Udaipurrajasthan newsRajasthan Panchayat ElectionStone PeltingudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur newsudaipur news updateudaipur police newsUdaipur Sarpanch ElectionUdaipur Stone Pelting

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .