AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीपावली पर रेलवे अलर्ट: उदयपुर, अजमेर और आबू रोड स्टेशन पर 24 घंटे निगरानी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 6, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur City Railway Station Ajmer Division


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। दीपावली पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू की है। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर, आबू रोड और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशनों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही से लेकर सुरक्षा और सुविधाओं तक की लगातार निगरानी की जा रही है। | Diwali Crowd Management in Ajmer Railway Division

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के निर्देशानुसार दीपावली के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत स्टेशनों पर 24 घंटे सक्रिय रहने वाला विशेष क्राउड मैनेजमेंट वॉर रूम बनाया गया है। यहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और संबंधित विभागों के कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

happy deepawali- ARCHI Group of Builders

अजमेर और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशनों पर विशेष अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। | Diwali Crowd Management in Ajmer Railway Division

अजमेर और आबू रोड स्टेशन पर बनाए होल्डिंग एरिया

यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अजमेर रेलवे स्टेशन पर टेंट, पर्याप्त रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से युक्त विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। वहीं, आबू रोड स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 को होल्डिंग एरिया के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Diwali greetings from Bhuvnesh Vyas, Badgaon, Udaipur

अजमेर स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए उचित साइनेज भी लगाए गए हैं। स्टेशन परिसर में भीड़ जमा न हो, इसके लिए ट्रेनों के आगमन की नियमित घोषणाएं की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में आसानी हो।

Diwali greetings from Sanjay Sharma, Badgaon, Councilor (Ward 1), Udaipur nagar nigam

टिकट काउंटरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

त्योहारी सीजन में टिकट काउंटरों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। टिकट काउंटरों पर कतारों की लंबाई और प्रत्येक दो घंटे में अनारक्षित टिकटों की बिक्री की समीक्षा की जा रही है।

व्यस्त समय में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) पर रात के समय भी 24 घंटे फैसिलिटेटर तैनात किए गए हैं, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो।

Diwali greetings from Girish Joshi, Dev Construction, Badgaon, Udaipur

रेल मदद सेवा पर 24 घंटे मिलेगी सहायता

रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए रेल मदद सेवा पर चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके माध्यम से यात्री यात्रा के दौरान अपनी समस्या दर्ज कराकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

दीपावली पर विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त कोच

दीपावली के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए अजमेर, उदयपुर सिटी और मदार रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों में यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सुरक्षा, निगरानी, टिकट व्यवस्था और अतिरिक्त रेल सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

sojatia jewellers udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Abu Road Railway StationAjmer Railway DivisionAjmer Railway Stationar live newsCrowd Management Railway StationDiwali 2026Diwali Special TrainsIndian RailwaysMavli Railway NewsRajasthan Railway Newsudaipur city railway stationudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .