AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

कोच्चि पुस्तक महोत्सव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उद्घाटन

Lucky Jain by Lucky Jain
October 30, 2026
Reading Time: 1 min read
lok sabha speaker om-birla-kochi-international-book-festival-books-knowledge


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोच्चि,एआर लाइव न्यूज। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोच्चि में आयोजित 29वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तकों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, ज्ञान, संवेदना और नई प्रेरणा का सबसे सशक्त माध्यम बताया। | Lok Sabha Speaker Om Birla Kochi Book Festival

ओम बिरला ने कहा कि तकनीक से जानकारी हासिल की जा सकती है, लेकिन वास्तविक ज्ञान पुस्तकों और जीवन के अनुभवों से विकसित होता है। गहन अध्ययन व्यक्ति में जिज्ञासा, अनुशासन, संवेदना और व्यापक दृष्टिकोण पैदा करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने और सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने छोटे प्रयास से शुरू हुए कोच्चि पुस्तक महोत्सव के बड़े स्वरूप की सराहना करते हुए लेखकों, साहित्यकारों, प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने केरल की साक्षरता परंपरा और मजबूत पुस्तकालय आंदोलन की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता देश की ताकत है। साहित्य और पुस्तकें भारतीय विरासत, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

ओम बिरला ने कहा कि डिजिटल तकनीक और अनुवाद के जरिए साहित्य को अधिक भाषाओं और लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि साहित्य, शिक्षा और तकनीकी प्रगति मिलकर विकसित भारत के निर्माण को नई दिशा देंगे।

Tags: 29th International Book Festivalar live newsKerala book festivalKochi book festivalKochi International Book Festivallatest news in hindilok sabha speaker om birlaom birlaOm Birla book festivalOm Birla Kochi Book Festival

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .