चक्रवाती तूफान “अर्नब” का असर, राजस्थान के 5 संभागों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने अति भीषण चक्रवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव और आगामी पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। | Cyclone Arnab rajasthan weather update
आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराया चक्रवाती तूफान “अर्नब”
बंगाल की खाड़ी में बना अति भीषण चक्रवाती तूफान “अर्नब” बुधवार, 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराकर लैंडफॉल कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 6 घंटों में तूफान के धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने और कमजोर होने की प्रबल संभावना है। | Cyclone Arnab rajasthan weather update
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से राजस्थान में पूर्वी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है। इसके साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान के इन संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
31 अक्टूबर को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

