AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में MBBS बैच 2026 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, जे.पी. अग्रवाल ने दिया सफलता का मंत्र

Lucky Jain by Lucky Jain
October 23, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur Geetanjali Medical College MBBS Orientation 2026 -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (GMCH), उदयपुर में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 19वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीतांजलि यूनिवर्सिटी के स्व. नर्मदा देवी सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गीतांजलि समूह के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के साथ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। | Geetanjali Medical College MBBS Orientation 2026

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल, कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, गीतांजलि यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. आरके व्यास और मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. संगीता गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे।

जे.पी. अग्रवाल बोले- पहले अच्छे इंसान बनें, फिर अच्छे डॉक्टर

अपने संबोधन में जे.पी. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपनी जीवन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए निरंतर सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया रील्स स्क्रॉल करने से मिलने वाली तात्कालिक संतुष्टि के बजाय कड़ी मेहनत के बाद मिलने वाली सफलता वास्तविक खुशी देती है।

जे.पी. अग्रवाल ने पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, समय प्रबंधन, परिवार एवं मित्रों से जुड़ाव तथा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी को भी जरूरी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से औसत प्रदर्शन तक सीमित न रहने, अपनी कोर कंपीटेंसी विकसित करने और पेशेवर जीवन के लिए स्वयं को सक्षम बनाने की अपील की।

Udaipur Geetanjali Medical College MBBS Orientation 2026 -1

व्हाइट कोट सेरेमनी में नए विद्यार्थियों का स्वागत

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरप्रीत सिंह ने अस्पताल की सुविधाओं और आधारभूत संरचना की जानकारी दी, जबकि अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मनजिंदर कौर ने पाठ्यक्रम और पाठ्येतर गतिविधियों के बारे में बताया। डॉ. जितेन्द्र जींगर ने रैगिंग विरोधी जागरूकता सत्र में संस्थान की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया।

समारोह के दौरान व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापकों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को श्वेत एप्रन पहनाकर आशीर्वाद दिया।

Tags: ar live newsgeetanjali groupGeetanjali Medical CollegeGeetanjali Medical College UdaipurGeetanjali Universityjp agarwallatest news in hindiMBBS Batch 2026MBBS Orientation 2026Medical Education in Rajasthanudaipurudaipur education newsUdaipur Medical CollegeUdaipur newswhite coat ceremony

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .