AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

पीएमसीएच में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन, सिखाए तनाव प्रबंधन के तरीके

Lucky Jain by Lucky Jain
October 13, 2026
Reading Time: 1 min read
pmch-udaipur-mental-health-week-awareness-stress-management


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के क्लिनिकल मनोविज्ञान एवं मनोचिकित्सा विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। सप्ताह के दौरान बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने के लिए जागरूक किया गया। | PMCH Udaipur Mental Health Awareness Week

सात दिवसीय अभियान में जागरूकता पर जोर

क्लिनिकल मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक सालवी ने बताया कि सात दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक जन-जागरूकता अभियान और विद्यालय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया गया। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर आम नागरिकों तक पहुंचने के लिए विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

एंग्जायटी, डिप्रेशन और परीक्षा के तनाव पर जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने सेमिनार और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से एंग्जायटी, डिप्रेशन और परीक्षा के तनाव जैसी मनोवैज्ञानिक समस्याओं की समय रहते पहचान करने की जानकारी दी। युवाओं को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

जागरूकता अभियान में विभाग की विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा शर्मा, पिंकी त्रिवेदी और एम.फिल. (मनोविज्ञान) के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Tags: ar live newslatest news in hindiMental Health WeekPMCH UdaipurPMCH Udaipur Mental Health Weekudaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .