AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सड़क हादसे में थानाधिकारी की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
October 8, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-jhadol-sho-buddharam-bishnoi-dies-road-accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई जोधपुर में कोर्ट पेशी से उदयपुर लौट रहे थे

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाने के थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की बुधवार रात रोड एक्सीडेंट में मौत हो गयी, वहीं कार चालक गंभीर घायल है। बुद्धराम जोधपुर कोर्ट पेशी पर गए थे और रात को वापस उदयपुर लौट रहे थे। जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना क्षेत्र में कार अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकरायी। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ है। udaipur jhadol sho buddharam bishnoi dies in road accident

हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर से एडि.एसपी रजत विश्नोई, डीएसपी विवेक सिंह राव पुलिस टीम के साथ जोधपुर के लिए रवाना हुए। उदयपुर के झाड़ोल डीएसपी विवेक सिंह राव ने बताया कि झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई कोर्ट पेशी पर जोधपुर गए थे और रात को वापस उदयपुर लौट रहे थे।

मूलतः जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले बुद्धराम राजस्थान पुलिस में आने से पहले भारतीय नौ सेना में थे, वहां से सेवानिवृति के बाद वे राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद से भर्ती हुए थे और पदोन्नति के बाद इंस्पेक्टर हो वर्तमान में बतौर झाड़ोल थानाधिकारी पोस्टेड थे।

सामने से आ रहे वाहन की हाईबीम लाइट से अनियंत्रित हुई कार

पुलिस ने बताया कि बुद्धराम उनकी निजी कार से जोधपुर से उदयपुर लौट रहे थे और कार निजी ड्राइवर चला रहा था। रात करीब 12 बजे जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे किसी बड़े वाहन की हाईबीम लाइट की रोशनी के चलते ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खोया, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। बुद्धराम विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

हादसे की सूचना पर पहुंची चामू थाना पुलिस ने बुद्धराम और कार चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बुद्धराम को मृत घोषित किया और वहीं कार चालक गंभीर घायल है।

दो महीने पहले ही हुआ था झाड़ोल ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार बुद्धराम बिश्नोई मूल रूप से जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। करीब दो महीने पहले ही ट्रांसफर होकर उदयपुर के झाड़ोल थाने में लगे थे। इससे पहले वे उदयपुर सहित बांसवाड़ा में भी पदस्थ रह चुके हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBuddharam Bishnoi deathJhadol police station SHOJhadol SHO Buddharam Bishnoijodhpur Chamu road accidentJodhpur road accidentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsSHO road accidentudaipurudaipur latest newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur police newsUdaipur SHO accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .