AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

थाने के सामने युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

Lucky Jain by Lucky Jain
September 24, 2026
Reading Time: 1 min read
alwar man-murder-stone-attack-police-station -1
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले के बड़ौदामेव में गुरुवार को पुलिस थाने के मुख्य द्वार के सामने एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। Alwar Man Murder

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बड़ा वास निवासी सेकून खान (40) के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल का टायर खरीदने के लिए बड़ौदामेव बाजार आया था। बताया गया कि उसने अपने गांव के नूर मोहम्मद को बैंक में छोड़ा और इसके बाद थाने के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान हर्ष मूर्तिकार ने सड़क पर पड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया।

हमले में सेकून गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अलवर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

अस्पताल और थाने के बाहर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अलवर जिला अस्पताल तथा बड़ौदामेव थाने के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने अलवर-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।

सर्व एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर खान ने मामले की जांच के लिए तत्काल एसआईटी गठित करने की मांग की। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और परिवार को पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

टीकाराम जूली और हनुमान बेनीवाल ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

घटना को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के मुख्य द्वार के सामने हुई हत्या की घटना राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। जूली ने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के सामने इस तरह की वारदात आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती है।

Tags: Alwar Crime NewsAlwar Man Murderalwar newsar live newsBaroda Mew MurderBaroda Mew Police Stationbarodameo thana alwarlatest news in hindiRajasthanRajasthan Crimerajasthan newsSekoon Khan Murder

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .