जयपुर, एआर लाइव न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा की ओर से बुधवार, 23 सितंबर 2026 को नई सूची जारी की गई।
इस संगठनात्मक बदलाव में राजस्थान की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को सौंपी गई है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को राजस्थान का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। | BJP new state in-charges
भाजपा ने राजस्थान में कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी नियुक्त किया है। नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के तत्काल बाद और आगामी पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संगठन में इस बदलाव को कई रूप में देखा जा रहा है। | BJP new state in-charges
संजय भाटिया कौन हैं?
संजय भाटिया भाजपा के संगठनात्मक कामकाज से जुड़े वरिष्ठ नेता हैं और हरियाणा से आते हैं। अब उन्हें राजस्थान जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद राजस्थान भाजपा संगठन में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
पाटीदार और चहल
कविता पाटीदार भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की नेता और राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें राजस्थान में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कुलजीत चहल दिल्ली भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें भी राजस्थान में सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों नेता संजय भाटिया के साथ मिलकर राजस्थान भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाएंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

