Site iconSite icon AR Live News

निगम चुनाव: वार्ड 1 से कांग्रेस के संजय शर्मा 302 वोट से जीते, शहर कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी भी विजयी

udaipur nagar nigam election 2026 ward 1 result sanjay sharmaudaipur nagar nigam election 2026 ward 1 result sanjay sharma

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। नगर निगम उदयपुर चुनाव 2026 की मतगणना शहर के आरसीए कॉलेज में जारी है। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी अधिकृत चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 (बड़गांव) से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने 302 वोट से जीत दर्ज की है। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 Ward 1 Result | Udaipur nagar nigam Election Result 2026

संजय शर्मा को 2,476 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा को 2,174 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 302 वोट से हराया। संजय शर्मा इससे पहले बड़गांव के सरपंच रह चुके हैं। सरपंच कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, मतदाताओं से सीधे जुड़ाव और आमजन के बीच उनकी सक्रियता को उनकी जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 Ward 1 Result | Udaipur nagar nigam Election Result 2026

बड़गांव के नगर निगम में शामिल होने के बाद यह पार्षद पद के लिए पहला चुनाव था। वार्ड 1 में कुल 4,671 विधि मान्य वोट रहे। 31 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी खुशवंत को 21 वोट मिले। नामांकन के बाद खुशवंत ने संजय शर्मा को समर्थन दे दिया था।

वार्ड नंबर 2 (मनोहरपुरा क्षेत्र ) से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन सिंह केलावत ने भाजपा के लक्ष्मण माली को पराजित किया। हर्ष वर्धन सिंह केलावत को 1,691 वोट, जबकि लक्ष्मण माली को 1,237 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी प्रतापसिंह को 347 वोट मिले और 29 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।

ये प्रत्याशी भी जीते

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version