AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून अपडेट: ओगणा में एक इंच बारिश, उदयपुर शहर में कुछ देर हुई हल्की बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 12, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur rain and Dewas Dam


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर संभाग में 15 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश के आसार

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक उदयपुर संभाग और आसपास के दक्षिणी राजस्थान के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। | Rajasthan Weather Update 12 September | udaipur monsoon news

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर, कोटा और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। | Rajasthan Weather Update 12 September | udaipur monsoon news

ओगणा में एक इंच, मदार में पौन इंच बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे तक उदयपुर शहर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। ओगणा में 20 मिलीमीटर यानी करीब एक इंच, झाड़ोल 4 मिलीमीटर, बागोलिया 1, उदयसागर 1 और मदार में 17 मिलीमीटर यानी करीब पौन इंच बारिश हुई। उदयपुर शहर के आसपास के कई क्षेत्रों में आज मेघ गरजे और हल्की बारिश हुई।

12 से 15 सितंबर के बीच उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में कब होगी बारिश?

जोधपुर संभाग के जिलों में 13 से 16 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

किसानों के लिए विशेष कृषि मौसम सलाह

बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को फसलों और कृषि उपज की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsHeavy RainKota Weatherlatest news in hindimonsoonrajasthan newsrajasthan rainrajasthan weatherUdaipur newsudaipur news updateudaipur rainudaipur weatherweather forecast

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .