AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कानोड़ में एक इंच, उदयसागर आधा इंच बारिश : उदयपुर शहर में बारिश का इंतजार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 7, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur Rajasthan Monsoon Update 2026 fatehsagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की गतिविधियों के बीच पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उदयपुर जिले के कानोड़ और उदयसागर क्षेत्र में भी बारिश हुई, लेकिन उदयपुर शहर में अभी तक तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। | Udaipur rainfall today

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे अधिक 101 मिलीमीटर बारिश चित्तौड़गढ़ जिले के वागन बांध पर दर्ज की गई। वहीं प्रतापगढ़ के गादोला में 30 मिलीमीटर और बड़ीसादड़ी में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। | Udaipur rainfall today

उदयपुर जिले में कानोड़ में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो करीब एक इंच के बराबर है। वहीं उदयसागर क्षेत्र में 13 मिलीमीटर, यानी करीब आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बावजूद उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। शहर और आसपास के इलाकों में लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

राजस्थान में इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान सीकर, अलवर, जयपुर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, बारां, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

उदयपुर में बारिश: कानोड़ 21 मिमी, उदयसागर 13 मिमी
प्रदेश में सर्वाधिक बारिश: वागन बांध, चित्तौड़गढ़ — 101 मिमी

मौसम विभाग के आगामी पूर्वानुमान के बीच अब निगाहें उदयपुर शहर और जिले में होने वाली अगली बारिश पर टिकी हैं। मानसून के विदा होने का समय आ गया है और अभी तक उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में तेज बारिश नहीं होने से आमजन के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ गई है।

वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, आज भरतपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने तथा पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsChittorgarh Wagan Dam rainfallChittorgarh WeatherKanod rainKanod rainfalllatest news in hindiRainfall Updaterajasthan Monsoonrajasthan newsRajasthan rainfallrajasthan weatherUdaipur district weatherUdaipur MonsoonUdaipur newsudaipur news updateudaipur rainUdaipur rain todayUdaipur rainfalludaipur weatherudaipur weather updateUdaisagar rainUdaisagar rainfall

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .