AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विदा होने से पहले पूर्वी राजस्थान में मानसून मेहरबान: मेवाड़ अभी भी तरस रहा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 6, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur monsoon update 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

7 सितंबर से बारिश में कमी के संकेत

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, विदा होने से पहले पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मानसूनी बादल बरस रहे है। जलसंसाधन विभाग के अनुसार प्रदेश में 144 वर्षा मापक केंद्रों पर पिछले 24 घंटों में मध्यम से तेज जबकि कुछ जगह भारी बारिश दर्ज की गई। Rajasthan Monsoon Update September| udaipur monsoon news | Rajasthan Monsoon Update September

पिछले 24 घंटों में राज्य के अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, बारां, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 104 मिलीमीटर बारिश सवाईमाधोपुर के खंडार में रिकॉर्ड की गई। | Rajasthan Monsoon Update September

6 सितंबर को राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर 2026 को भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उदयपुर और दक्षिणी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, हालांकि व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना कम है।

7 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

मौसम विभाग ने बताया है कि 7 सितंबर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है। हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

इस बीच पूर्वी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 12-13 सितंबर के आसपास पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

उदयपुर में कैसा रहेगा मौसम?

उदयपुर सहित दक्षिणी राजस्थान में आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बादल बनने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले पूर्वी जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है, जबकि उदयपुर संभाग समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में 7 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsEastern Rajasthan Rainlatest news in hindiRajasthan Monsoon 2026Rajasthan Monsoon Update SeptemberRajasthan Monsoon Update Todayrajasthan rainRajasthan rainfall forecastrajasthan weather forecastRajasthan Weather September 2026September Weather 2026Udaipur MonsoonUdaipur Monsoon 2026Udaipur newsudaipur rain forecastudaipur weatherudaipur weather updateweather update rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .