AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एमपी: जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ी

Lucky Jain by Lucky Jain
September 6, 2026
Reading Time: 1 min read
Madhya pradesh-Toxic-liquor-deaths-villagers sagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर/बंडा,एआर लाइव न्यूज। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम घूघरा, जालमपुर और बराज सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। शराब पीने के बाद दर्जनों ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में हड़कंप और दहशत का माहौल बना हुआ है। Sagar Toxic Liquor Case

बीमार लोगों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंडा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 25 से अधिक मरीजों को सागर भेजा गया है।

9 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि

जिले के सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया ने अब तक 9 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। हालांकि प्रभावित ग्रामीणों और गंभीर मरीजों की संख्या को लेकर प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों की टीम बीती रात से ही प्रभावित क्षेत्र और अस्पतालों में तैनात है।

सीएमएचओ ने लोगों से अपील की है कि शराब सेवन के बाद किसी भी व्यक्ति में उल्टी, चक्कर, बेहोशी या अचानक तबीयत बिगड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए।

कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बंडा अस्पताल पहुंचकर मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों के बेहतर और त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटे

संदिग्ध शराब से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने और मौतों के मामले में पुलिस तथा आबकारी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शराब कहां से लाई गई, किसने बेची और उसमें किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासनिक स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। मौतों और मरीजों की संख्या में आगे बदलाव संभव है तथा प्रशासन की आधिकारिक जानकारी के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Tags: ar live newsBanda Liquor Tragedylatest news in hindiMadhya pradesh NewsMadhya Pradesh Poisonous LiquorSagar Liquor DeathsSagar NewsSagar Poisonous Liquor CaseSagar Toxic Liquor CaseSagar Toxic Liquor NewsToxic Liquor Deaths

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .