AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कितने नामांकन हुए खारिज? आज शाम तक साफ हो जाएगी स्थिति

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 1, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur nagar nigam election 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कलेक्टरी में 80 से 66 वार्डाें के नामांकन पत्रों की हुई जांच, शेष वार्ड़ों की जांच जारी

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। निकाय चुनाव में आज मंगलवार शाम को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में मजबूत और चुनाव गणित बिगाड़ने का दम रखने वाले बागी कितने है। उसके बाद बागियों को चुनाव मैदान से हटने मान मनुहार का दौर शुरू हो जाएगा। गुरूवार 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। | Udaipur nagar nigam Election 2026 Nomination

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डाें में सोमवार दोपहर 3 बजे नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा पूरी होने तक कुल 333 प्रत्याशियों ने 379 नामांकन पत्र दाखिल करवाए थे। इनमें से 304 प्रत्याशियों ने एक ही दिन में यानी नामांकन दाखिल करवाने के अंतिम दिन 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करवाए थे। | Udaipur nagar nigam Election 2026 Nomination

जिला कलेक्टरी परिसर में नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया जारी है और दोपहर 3 बजे तक 80 में से 66 वार्डाें के नामांकन पत्रों की जांच का काम हो चुका है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद यह भी सामने आएगा कि भाजपा और कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे कितने बागी चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर सकते हैं।

गुरूवार दोपहर 3 बजे स्थिति साफ हो जाएगी, चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी रहे

नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरूवार 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि नगर निगम उदयपुर के 80 वार्डाें में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

भाजपा-कांग्रेस को भीतरघात का डर

उदयपुर नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में असंतोष सामने आया है। कई वार्डों में टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

ऐसे प्रत्याशियों में यदि मजबूत जनाधार वाले प्रत्याशी शामिल हैं तो वे सीधे तौर पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के चुनावी गणित को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि नामांकन जांच पूरी होने के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस बागी प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने पर रहेगा।

जिले की पालिकाओं में कुल कितने नामांकन दाखिल हुए

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अुनसार भीण्डर नगर पालिका में 20 वार्डों के लिए 117 प्रत्याशियों ने 126 नामांकन दाखिल किए। वल्लभनगर में कुल 20 वार्डों के लिए 117 प्रत्याशियों ने 126 नामांकन , मावली में 20 वार्डों के लिए 102 प्रत्याशियों ने 108 नामांकन, फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों के लिए 128 प्रत्याशियों ने 146 नामांकन जबकि नगरपालिका कानोड़ में 20 वार्डों के लिए 77 प्रत्याशियों ने 77 नामांकन पत्र दाखिल करवाए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjpcongressElection Scrutinylatest news in hindiNomination PapersPolitical RebelsRajasthan Local ElectionsUdaipur election 2026Udaipur Municipal Corporation Election 2026udaipur nagar nigamUdaipur nagar nigam 2026: Nomination Rejection Status TodayUdaipur nagar nigam chunav latest newsudaipur nagar nigam election 2026 nominationUdaipur newsudaipur news updateWard Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .