AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डॉ. अरविंदर सिंह नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
August 31, 2026
Reading Time: 2 mins read
Dr Arvinder Singh National Icon Award


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आईआईटी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. अरविंदर का उच्चतम शैक्षणिक उपलब्धियों और दिव्यांगजन अधिकारों की सशक्त पैरवी के लिए हुआ सम्मान

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। शिक्षा, चिकित्सा, प्रबंधन, कानून और दिव्यांगजन अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ एवं पेनेशिया डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्स के अध्यक्ष डॉ. अरविंदर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सांसद, लेखक, शिक्षाविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शशि थरूर ने प्रदान किया है। | Dr Arvinder Singh National Icon Award

आईआईटी दिल्ली में आयोजित ‘भारत @ 2047 : नेतृत्व एवं वैचारिक शिखर सम्मेलन 2026’ में डॉ. अरविंदर सिंह को उनकी उच्चतम शैक्षणिक उपलब्धियों और दिव्यांगजन अधिकारों की सशक्त पैरवी और सामाजिक नेतृत्व के लिए नेशनल आइकॉन अवार्ड प्रदान किया गया है।

कई क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और विशिष्ट उपलब्धियां

डॉ. अरविंदर सिंह चिकित्सा विशेषज्ञ होने के साथ-साथ प्रबंधन, विधि, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, संचार और नेतृत्व सहित अनेक क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। वे भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।

उनकी उपलब्धियों में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल हैं। शारीरिक दिव्यांगता की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उनकी उपलब्धियां विशेष रूप से युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा का उदाहरण मानी जाती हैं।

दिव्यांगजन अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष

दिव्यांगजन अधिकारों के क्षेत्र में डॉ. अरविंदर सिंह पेनेशिया डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्स के माध्यम से लगातार सक्रिय हैं। वे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन, सार्वजनिक स्थानों और संस्थानों में सुगम्यता, समान अवसर तथा दिव्यांगजनों के गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार के लिए कार्य कर रहे हैं।

विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों में सूचना के अधिकार, विधिक कार्रवाई, प्रशासनिक संवाद और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से उनकी मुहिम लगातार जारी है। उनका प्रयास दिव्यांगजनों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि कानून द्वारा प्रदत्त अधिकार और समान भागीदारी सुनिश्चित कराने पर केंद्रित है।

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया था

इसी माह स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राजस्थान सरकार ने भी डॉ. अरविंदर सिंह को सामाजिक सेवा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए राज्य स्तरीय प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. अरविंदर सिंह को सम्मानित किया था।

राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस नए सम्मान के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि दिव्यांगजन अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों, सुगम्यता, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन के मुद्दों को समाज और शासन की प्राथमिकताओं में प्रभावी रूप से शामिल करना आवश्यक है।

क्लिक कर जानें – सफलता के मंत्र

सुनें – संघर्ष से सफलता की ऐसी कहानी जो दिमाग खोल देगी – Lifelong Learning Success Story

Tags: ar live newsarth diagnostics newsBharat 2047 SummitDisability Rights ActivistDisability Rights IndiaDivyang Rightsdr arvinder singhDr Arvinder Singh AwardDr Arvinder Singh National Icon Awarddr arvinder singh udaipur newsIIT delhiIIT Delhi Awardlatest news in hindiNational Icon AwardPanacea Disability Rights Activistsrajasthan newsshashi tharoorudaipurudaipur Dr Arvinder SinghUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .