AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कटारिया की सबसे करीबी का टिकट ही कट गया, दूसरों की बात तो छोड़ो !

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 29, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur nagar nigam election 2026 kiran jain BJP ticket ward 36


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर निगम चुनाव 2026

देवेंद्र शर्मा,उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।उदयपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा में किन लोगों का टिकट कटा, यह बात तो छोड़ों, सबसे बड़ी बात तो यह है कि कटारिया की सबसे विश्वास पात्र किरण जैन का टिकट ही कट गया है। हालांकि वर्तमान में कटारिया संवैधानिक पद पर है, लेकिन किरण का टिकट कट जाने से यह तो साफ हो गया है कि इस बार के टिकट वितरण में कटारिया और उनकी पुरानी टीम को कितनी तव्वजों मिली है। | Udaipur nagar nigam Election 2026 BJP Ticket

किरण जैन ने वार्ड 36 से मजबूत दावेदारी रखी और पूरी उम्मीद भी थी कि राजनीतिक प्रभाव और कटारिया की राजनीतिक कृपा दृष्टि के चलते उनका टिकट कोई काट नहीं सकता, लेकिन कहते है कि राजनीति में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। संगठन ने किरण जैन की तमाम मजबूत दावेदारी और जोड़तोड़ के प्रयासों को दरकिनार करते हुए वार्ड 36 से डिंपल कुंवर को पार्षद प्रत्याशी बनाया है, जो कि पूर्व पार्षद भंवरसिंह देवड़ा की पत्नी है। | Udaipur nagar nigam Election 2026 BJP Ticket

किरण जैन का मकान वार्ड 34 में है, लेकिन यहां की सीट ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से किरण ने पास के वार्ड नंबर 36 से दावेदारी की थी। हालांकि अभी भाजपा ने टिकट वितरण को लेकर लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन पार्टी ने डिंपल कुंवर को वार्ड 36 से फॉर्म भरने की हरी झंडी दे दी है। उसके बाद पार्टी द्वारा तय किए अधिवक्ताओं की टीम से शनिवार शाम डिंपल का नामांकन पत्र भी तैयार करवा लिया गया है।

कभी टिकट बांटने में रहती थी अहम भूमिका, आज खुद का टिकट ही कट गया

भाजपा शहर जिला में वर्षो तक जिला महामंत्री की भूमिका निभाने वाली किरण जैन वह नाम है, जो गुलाबचंद कटारिया के सबसे विश्वास पात्र लोगों में शामिल है। एक समय था जब स्थानीय चुनाव में टिकट वितरण का मामला हो या फिर संगठन में पदाधिकारी तय करने हो, कटारिया के सबसे विश्वास पात्रों में शामिल होने के चलते किरण जैन का एक रूतबा था। पिछले कुछ वर्षाें में शहर भाजपा में बनी कोर कमेटियों की लिस्ट टटौली जाए तो किरण जैन का नाम हर बार की कोर कमेटी में मिल ही जाएगा। आज परिस्थितियां बदली तो पार्षद का चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाली किरण जैन का ही टिकट कट गया।

जेठ जी की राजनीतिक ताकत भी काम नहीं आयी ?

निगम चुनाव को लेकर उदयपुर में बनी टिकट वितरण कमेटी में शहर विधायक ताराचंद जैन भी शामिल थे। ताराचंद जैन किरण जैन के जेठजी है। उसके बावजूद किरण का टिकट कट जाना बड़ी बात कही जा सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBJP TicketDimple Kunwargulabchand katariaKiran Jainlatest news in hindilatest news udaipurrajasthan newsRajasthan PoliticsTarachand Jainudaipur bjpUdaipur Municipal Corporation Election 2026Udaipur Municipal Election 2026udaipur news updateudaipur politicsWard 36 Udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .