AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में आज से दौड़ेंगी ई-बसें, CM भजनलाल शर्मा करेंगे वर्चुअल शुभारंभ; जानें 10 रूट और किराया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 18, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur e-bus service starts today, August 18 with 10 routes CM Bhajanlal Sharma will virtually launch the electric bus service at 4 PM


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने का इंतजार मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार शाम 4 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए उदयपुर में ई-बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। शुरुआत में शहर के 10 प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। आने वाले दिनों में यात्रियों की जरूरत के अनुसार कुछ अन्य रूटों को भी ई-बस सेवा से जोड़ने की योजना है। | Udaipur e-bus service

उदयपुर नगर निगम ने ई-बसों के संचालन के लिए तितरड़ी क्षेत्र स्थित धोल की पाटी में बस डिपो तैयार किया है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की देखरेख में बस सेवा से जुड़ी तैयारियां पूरी की गई हैं। | latest news udaipur e-bus nagar nigam udaipur

ई-बस संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम की विद्युत शाखा के एक्सईएन रितेश पाटीदार को प्रभारी अधिकारी के रूप में दी गई है। प्रति यात्री बस का किराया दूरी के हिसाब से 10 रूपए से लेकर 100 रूपए तक रखा गया है।

Udaipur e-bus service

शुरुआत में इलेक्ट्रिक बसें इन 10 रूटों पर संचालित होंगी—

  • चेतक बस स्टैंड से कानपुर
  • सुखाड़िया सर्किल से डबोक एयरपोर्ट, वाया सिटी रेलवे स्टेशन
  • बलीचा से अंबेरी, रिंग रोड होते हुए
  • बड़गांव से बलीचा
  • आईआईएम बलीचा से भुवाणा सर्किल
  • एकलिंगपुरा से रामपुरा चौराहा
  • प्रतापनगर चौराहा से बड़ी
  • तितरड़ी से भुवाणा सर्किल
  • तितरड़ी से प्रतापनगर चौराहा
  • तितरड़ी से लोयरा

ई-बस सेवा से उदयपुर के लोगों को क्या फायदा होगा?

उदयपुर में ई-बस सेवा शुरू होने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में शहर में स्मार्ट सिटी बसों का संचालन हो रहा है। ई-बसों के जुड़ने से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनमें पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में स्थानीय स्तर पर उत्सर्जन नहीं होता। सर्वाधिक किराया उदयपुर से डबोक एयरपोर्ट तक चलने वाली बस का रहेगा।

उदयपुर ई-बस का किराया कितना रहेगा?

udaipur e-bus service 10 routes fare

उदयपुर ई-बस सेवा: एक नजर में

  • शहर: उदयपुर
  • सेवा: इलेक्ट्रिक बस (ई-बस)
  • शुभारंभ: 18 अगस्त 2026
  • समय: शाम 4 बजे
  • शुभारंभकर्ता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • शुरुआती रूट: 10
  • बस डिपो: धोल की पाटी, तितरड़ी
  • प्रभारी अधिकारी: रितेश पाटीदार, एक्सईएन, विद्युत शाखा
  • किराया: 10 रूपए से लेकर 100 रूपए तक (दूरी के हिसाब से)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Bhajanlal SharmaE-Bus RoutesElectric Buslatest news udaipur e-bus nagar nigam udaipurnagar nigam udaipurPublic TransportRajasthan E-Busrajasthan newsudaipur city busudaipur e-Busudaipur e-bus nagar nigam udaipurUdaipur Electric BusUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .