राजस्थान निकाय और पंचायत चुनाव: लॉटरी से निकाय प्रमुख व जिला प्रमुख पदों का आरक्षण तय
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में आगामी पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जयपुर में लॉटरी के माध्यम से नगर निकाय प्रमुख और जिला प्रमुख पदों का आरक्षण तय किया गया। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। | Rajasthan Local Body-Panchayat Election 2026 Reservation lottery | Local Body-Panchayat Election lottery
राजधानी जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में शासन सचिव रवि जैन की मौजूदगी में 309 शहरी निकायों के प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। वहीं, इंदिरा गांधी पंचायती राज भवन में शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज विभाग डॉ. जोगाराम की मौजूदगी में जिला प्रमुख पदों का आरक्षण तय किया गया। | Local Body-Panchayat Election lottery | latest news udaipur Rajasthan Local Body-Panchayat Election 2026
वार्डों की आरक्षण की लॉटरी संबंधित जिले के जिला कलेक्टर की ओर से 17 अगस्त को निकाली जाएगी। निकाय प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला प्रमुख पदों का आरक्षण तय होने के साथ ही स्थानीय राजनीति में दावेदारियों का दौर तेज हो जाएगी। | Local Body-Panchayat Election lottery 2026

राजस्थान के नगर निगम मेयर पदों का आरक्षण
- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर नगर निगम में मेयर पद अनारक्षित यानी ओपन रहेगा। इन निगमों में किसी भी वर्ग का मेयर चुना जा सकेगा।
- अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर और पाली नगर निगम में मेयर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
- कोटा नगर निगम में मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
उदयपुर संभाग की नगर परिषदों में सभापति पदों का आरक्षण
- चित्तौड़ : सामान्य ओपन
- बांसवाड़ा : एसटी ओपन
- डूंगरपुर : सामान्य ओपन
- राजसमंद : सामान्य ओपन
- सलूंबर : सामान्य ओपन
- प्रतापगढ़ : सामान्य महिला
नगर पालिका अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची
उदयपुर क्षेत्र
- भींडर: सामान्य ओपन
- फतहनगर: सामान्य महिला
- कानोड़: ओबीसी ओपन
- खेरवाड़ा: सामान्य ओपन
- मावली: एसटी ओपन
- वल्लभनगर: एसटी महिला
बांसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्र
- कुशलगढ़: सामान्य ओपन
- सागवाड़ा: ओबीसी महिला
प्रतापगढ़ क्षेत्र
- धरियावद: ओबीसी महिला
- अरनोद: एसटी ओपन
- छोटी सादड़ी: सामान्य ओपन
चित्तौड़गढ़ क्षेत्र
- आकोला: एससी ओपन
- बड़ी सादड़ी: सामान्य ओपन
- बेगूं: सामान्य महिला
- कपासन: सामान्य महिला
- रावतभाटा: सामान्य ओपन
राजसमंद क्षेत्र
- आमेट: सामान्य ओपन
- भीम: सामान्य ओपन
- देवगढ़: ओबीसी महिला
- नाथद्वारा: सामान्य ओपन
लॉटरी के बाद मेवाड़ क्षेत्र के जिला प्रमुख पदों का आरक्षण भी तय हो गया है
- उदयपुर: अनारक्षित ओपन
- राजसमंद: अनारक्षित ओपन
- बांसवाड़ा: एसटी ओपन
- चित्तौड़गढ़: अनारक्षित महिला
- डूंगरपुर: एसटी ओपन
- प्रतापगढ़: एसटी महिला
- सलूंबर: एसटी महिला
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

