AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयसागर के गेट खोलने की तैयारी: बस्सी चित्तौड़ में 9 इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 12, 2026
Reading Time: 3 mins read
Heavy rains in rajasthan udaipur : water Inflow continues in udaipur lakes


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेवाड़ में कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के साथ मेवाड़ में बारिश का दौर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ जिले के कई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। बस्सी में सर्वाधिक 227 मिलीमीटर (करीब 9 इंच) बारिश हुई। लगातार बारिश और आयड़ नदी से उदयसागर झील में पानी की आवक बढ़ने की संभावना को देखते हुए जलसंसाधन विभाग ने उदयसागर बांध के गेट खोलने की तैयारी कर दी है। udaipur monsoon 2026| latest update udaipur monsoon 2026 | udaisagar lake udaipur

21 फीट पहुंचा उदयसागर का जलस्तर

जलसंसाधन विभाग के अनुसार 12 अगस्त को उदयसागर का जलस्तर 24 फीट के मुकाबले 21 फीट हो चुका है। वर्तमान में बांध के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी व मानसून की सक्रियता को देखते हुए आज 12 अगस्त की दोपहर बाद किसी भी समय उदयसागर के गेट खोले जा सकते हैं। | udaipur monsoon udaisagar lake | Udaisagar Dam Gate

शहरी क्षेत्र में रूक रूक कर हो रही बारिश से आयड़ नदी में कुछ मात्रा में पानी का बहाव बना हुआ है। हालांकि अभी तक पीछोला, फतहसागर और मदार के दोनों तालाब काफी खाली है। ऐसे में आयड़ नदी में एकदम से बहुत तेज बहाव शुरू होने की स्थिति अभी नजर नहीं आ रही है। | udaipur monsoon udaisagar lake

udaisagar udaipur water level reaches 21 feet gates may open any time

प्रतापगढ़ के अरनोद में 82 मिमी बारिश

चित्तौड़गढ़ जिले में मानसून की मेहरबानी सबसे ज्यादा देखने को मिली। बस्सी में 227 मिमी और गंगरार में 205 मिमी, बस्सी बांध में 184 तथा उरई बांध में 170 मिमी बारिश हुई। मेवाड़ के अन्य जिलों में भी मानसून सक्रिय रहा। प्रतापगढ़ के अरनोद में 82 मिमी, दलोट में 60 मिमी और सुहागपुरा में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं राजसमंद के भीम में 68 मिमी बारिश हुई। | Chittorgarh Heavy Rain

आज जारी रह सकता तेज बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार आज 12 अगस्त को कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं – कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 13 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर,जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

चित्तौड़गढ़ जिले में दर्ज प्रमुख बारिश के आंकड़े

  • बस्सी: 227 मिमी — अत्यधिक भारी वर्षा
  • गंगरार: 205 मिमी — अत्यधिक भारी वर्षा
  • बस्सी बांध: 184 मिमी — अति भारी वर्षा
  • उरई बांध: 170 मिमी — अति भारी वर्षा
  • निंबाहेड़ा: 135 मिमी — अति भारी वर्षा
  • चित्तौड़गढ़: 109 मिमी — भारी वर्षा
  • डूंगला: 99 मिमी — भारी वर्षा
  • भदेसर: 75 मिमी — भारी वर्षा

उदयपुर जिले में भी कई जगह तेज बारिश

बड़गांव में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुराबड़ में 75 मिमी, भींडर और कानोड़ में 72-72 मिमी तथा उदयसागर में 60 मिमी बारिश हुई।

उदयपुर जिले में बारिश के आंकड़े

  • बड़गांव (मावली): 150 मिमी
  • कुराबड़: 75 मिमी
  • भींडर: 72 मिमी
  • कानोड़: 72 मिमी
  • उदयसागर: 60 मिमी
  • वल्लभनगर: 42 मिमी
  • देवास: 23 मिमी
  • गिरवा: 22 मिमी

बारिश का मौसम और हरियाली अमावस का मेला : अच्छी रौनक रहने की उम्मीद

उदयपुर में 12 अगस्त को भी रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हरियाली अमावस्या मेले में बारिश के बीच भी अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। हालांकि, उदयसागर के गेट खुलने की स्थिति को देखते हुए झील और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को जलस्तर में बदलाव पर नजर रखने की जरूरत होगी।

डूंगरपुर : स्टेट हाइवे पर जल भराव

मानसूनी तेज बारिश से डूंगरपुर जिले के साबला क्षेत्र में बांसवाड़ा-उदयपुर स्टेट हाईवे पर काफी मात्रा में बारिश का पानी जमा होने से यातायात बाधित रहा। पानी ज्यादा होने से कुछ वाहन बीच रोड बंद पड़ने से वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। हालात को देखते हुए कई वाहन चालक गांवों के अंदरूनी रास्ते होकर निकलते नजर आए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Aiyad RiverBassi RainfallChittorgarh Heavy Rainchittorgarh newsChittorgarh RainChittorgarh WeatherHariali Amavasya Melaheavy rain in rajasthanHeavy Rainfalllatest update udaipur monsoon 2026Mewar Rainmonsoon updaterajasthan Monsoonrajasthan newsRajasthan Rain Updaterajasthan weatherUdaipur Monsoonudaipur monsoon 2026 latest updateUdaipur newsudaipur rainUdaisagar DamUdaisagar Dam GateUdaisagar Dam GatesUdaisagar Lake

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .