AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

कोटा दशहरा मेला 2026: लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने तैयारियों की समीक्षा

Lucky Jain by Lucky Jain
August 3, 2026
Reading Time: 1 min read
Kota Dussehra Mela 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सांस्कृतिक वैभव के साथ नए स्वरूप में होगा आयोजित : जनभागीदारी से तैयार होगा मेले का ब्लूप्रिंट

कोटा,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के प्रसिद्ध कोटा दशहरा मेले को इस वर्ष पारंपरिक सांस्कृतिक वैभव के साथ आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए), जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। | Kota Dussehra Mela 2026

बैठक में बिरला ने कहा कि कोटा का दशहरा मेला देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और हाड़ौती की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष मेले की परंपरा को बरकरार रखते हुए नए आकर्षण और नवाचार शामिल किए जाएं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके।

लोकसभा अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर पियूष समारिया को निर्देश दिए कि मेले के लिए व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर आयोजन को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

व्यापारियों और रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस

बिरला ने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में व्यापारी कोटा दशहरा मेले में भाग लेते हैं और अनेक परिवारों की आजीविका इस तरह के मेलों पर निर्भर करती है। उन्होंने दुकानों का व्यवस्थित आवंटन सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।

  • बैठक में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को निर्देश दिए गए कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की व्यापक व्यवस्था और लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।
  • नगर निगम को निर्देश दिए कि पूरे मेला परिसर को अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित कर प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी अलग टीम को दी जाए, ताकि नियमित सफाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही पर्याप्त डस्टबिन लगाए जाएं और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लागू की जाए।
  • मेले के दौरान मोबाइल नेटवर्क प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त मोबाइल टावर लगाए जाएं।
  • पूरे मेला परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • पर्यटन विभाग के सहयोग से मेले का विस्तृत कार्यक्रम कैलेंडर विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर जारी करने के भी निर्देश दिए गए।
  • बाहर से आने वाले दुकानदारों और पर्यटकों के लिए सस्ती दरों पर भोजन, आवास, स्वच्छ शौचालय, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
  • रामलीला मंचन को और आकर्षक बनाने, मेला फेज-2 की तैयारियों तथा रावण दहन से पूर्व भव्य आतिशबाजी सहित कई नवाचारों पर विचार किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में विधायक संदीप शर्मा, जिला कलेक्टर पियूष समारिया, केडीए आयुक्त बचनेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। | Kota Dussehra Mela 2026

Tags: Dussehra Fair PreparationKota AdministrationKota Cultural FairKota Dussehra FairKota Dussehra Mela 2026kota newsOm Birla KotaRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .