AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत,15 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
July 18, 2026
Reading Time: 1 min read
Ahmedabad Firecracker Factory Fire


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद,एआर लाइव न्यूज। गुजरात के अहमदाबाद शहर के वस्त्राल क्षेत्र में शनिवार (18 जुलाई 2026) दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चलायी जा रही थी, क्यों कि इसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका है। | Ahmedabad Firecracker Factory Fire

रामोल-गतराड रोड स्थित फैक्ट्री में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रामोल-गतराड रोड स्थित महेमूदपुरा की टैलेंट पटाखा फैक्ट्री में हुआ। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां, मिनी फायर यूनिट, एम्बुलेंस, आरएएफ और अन्य आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को रेस्क्यू कर तत्काल एलजी अस्पताल और अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

मेयर और कमिश्नर पहुंचे घटनास्थल

घटना की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के मेयर और नगर आयुक्त (कमिश्नर) भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का संचालन मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए सदोष मानव वध (Culpable Homicide) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।

प्रशासन ने कहा है कि मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच और राहत कार्य पूरा होने के बाद की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ahmedabad accidentAhmedabad Fire Newsahmedabad newsar live newsCivil Hospital AhmedabadCulpable Homicidefirecracker factory blastFirecracker Factory FireGujarat Breaking Newsgujarat newslatest news in hindiLG Hospital AhmedabadRajasthanrajasthan newsRamol Gatrad Road FireTalent Firecracker Factoryudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .