AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान सहित 6 राज्यों में तैयार होंगे देश के 54% भावी डॉक्टर, MBBS की सीटें बढ़कर 1.36 लाख के पार

Lucky Jain by Lucky Jain
July 15, 2026
Reading Time: 2 mins read
Rajasthan Top 6 states most MBBS Seats India AY 2026-27


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लकी जैन, उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG) के बाद री-नीट यूजी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही देश में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 MBBS सीटें उपलब्ध हो गई हैं। | Medical Education MBBS Seats | Rajasthan MBBS Seats 2026

राजस्थान समेत 6 राज्यों में पढ़ेंगे आधे से ज्यादा MBBS छात्र

एनएमसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के कुल MBBS छात्रों में से लगभग 54 प्रतिशत केवल छह राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन करेंगे। ये राज्य हैं कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान। इन छह राज्यों में कुल 74,823 MBBS सीटें उपलब्ध हैं, जो देश की कुल सीटों का लगभग आधा हिस्सा हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन राज्यों में मेडिकल शिक्षा का मजबूत ढांचा, अधिक मेडिकल कॉलेज और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं भविष्य के डॉक्टरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राजस्थान में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार

राजस्थान के लिए यह वर्ष मेडिकल शिक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। एनएमसी ने कोटा, जयपुर और सीकर में तीन नए निजी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। इसके अलावा कई मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जयपुर और उदयपुर के सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज मिलाकर प्रदेश में 18 प्राईवेट और 33 सरकारी कुल 51 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं।

अब राजस्थान में:

  • 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज
  • 18 निजी मेडिकल कॉलेज
  • कुल 51 मेडिकल कॉलेज
  • 8,080 MBBS सीटें

उपलब्ध हैं। सीटों में लगभग 900 की वृद्धि के बाद राजस्थान देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है जहां सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या सबसे अधिक है।

मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटों में शीर्ष 6 राज्य

राज्यमेडिकल कॉलेजMBBS सीटें
कर्नाटक7515,395
उत्तर प्रदेश8814,000
तमिलनाडु7813,999
महाराष्ट्र8613,099
तेलंगाना6610,250
राजस्थान518,080

राजस्थान के छात्रों के लिए बढ़े अवसर

MBBS सीटों में बढ़ोतरी से राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए राज्य के भीतर मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के अवसर पहले की तुलना में अधिक हो गए हैं। नए मेडिकल कॉलेजों और अतिरिक्त सीटों के कारण प्रवेश प्रतिस्पर्धा में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

देशभर में मेडिकल शिक्षा के विस्तार से भविष्य में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Rajasthan Top 6 states most MBBS Seats India 2026-27

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsIndia Medical Colleges 2026latest news in hindiMBBS 2026-27 BatchMBBS Admission 2026MBBS Seats Indiamedical college udaipurMedical Education Rajasthannational newsNEET UGNEET UG 2026NMC Latest UpdateNMC MBBS SeatsRajasthanRajasthan MBBS Seats 2026Rajasthan Medical Collegesrajasthan newsTop Medical States Indiaudaipurudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .