स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया सिल्वर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर स्थित पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पाहेर विश्वविद्यालय के बी.टेक. छात्र अजीम तारिक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पेरिस में आयोजित स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। टीम की कप्तानी कर रहे अजीम तारिक ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन नेतृत्व, रणनीति और खेल कौशल का परिचय दिया। | Azim Tariq Special Olympics Unified Football World Cup 2026
भारतीय टीम ने कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। टीम की सफलता में खिलाड़ियों के बीच तालमेल, अनुशासन और मजबूत टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि उदयपुर और राजस्थान का नाम भी वैश्विक खेल मंच पर चमका है।
अजीम तारिक की कप्तानी की सराहना
पेसिफिक ग्रुप के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कठिन प्रतिद्वंद्वियों का सामना करते हुए शानदार खेल दिखाया। अजीम तारिक की कप्तानी में टीम ने तकनीक, टीमवर्क और अटूट आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अनुशासन और एक-दूसरे के प्रति सहयोग ही इस ऐतिहासिक सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
युवाओं के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि
पेसिफिक यूनिवर्सिटी के ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. बी.पी. शर्मा ने कहा कि यह केवल एक सिल्वर मेडल नहीं बल्कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और क्षमता का प्रमाण है। पाहेर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हेमन्त कोठारी ने अजीम तारिक और पूरी भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और समर्पण से वैश्विक मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


