आयोजन समितियों और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा को लेकर उदयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस पावन अवसर पर शहरभर के श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़ेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। | Jagannath Rath Yatra Udaipur 2026 | latest news udaipur Jagannath Rath Yatra 2026
शहर के जगदीश मंदिर से निकलने वाली मुख्य रथयात्रा के अलावा सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ धाम तथा आयड़ के गंगोद्भव कुंड (गंगू कुंड) स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर से भी रथयात्रा निकाली जाएंगी। | Jagannath Rath Yatra Jagannath Dham in Sector-7 udaipur | Jagannath Rath Yatra ISKCON udaipur
दोपहर बाद जगदीश चौक से शुरू होगी रथयात्रा
16 जुलाई को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में जगदीश चौक से भगवान जगन्नाथ, माता लक्ष्मी और दानी राय जी रजत रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। रथयात्रा समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और रजत रथ को भी जगदीश चौक में स्थापित कर दिया गया है।
मंदिर परिसर में निकलेगी पारंपरिक रथयात्रा
मुख्य रथयात्रा से पहले 16 जुलाई को जगदीश मंदिर परिसर में पारंपरिक रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसका धार्मिक महत्व विशेष माना जाता है। 14 जुलाई को जगदीश चौक में भजन संध्या का आयोजन भी होगा। | latest news udaipur Jagannath Rath Yatra 2026 |
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का पूरा रूट
आयोजन समिति के अनुसार रथयात्रा निम्न मार्गों से होकर गुजरेगी—
- जगदीश चौक
- घंटाघर
- बड़ा बाजार
- मोचीवाड़ा
- भड़भूजा घाटी
- भोपालवाड़ी
- संतोषी माता मंदिर
- तीज का चौक
- धानमंडी
- लखारा चौक
- मार्शल चौराहा
- अस्थल मंदिर
- ज्ञान मार्ग
- आरएमवी रोड
- काला जी-गोरा जी मार्ग
- रंग निवास
- पिछोला मार्ग
- लक्ष्मीजी मंदिर
- भटियानी चौहट्टा
- पुनः जगदीश चौक
देर शाम रथयात्रा के जगदीश चौक पहुंचने पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कानून-व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट
रथयात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने यात्रा मार्ग पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रशासन, पुलिस और आयोजन समिति के समन्वय से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। | Jagannath Rath Yatra Udaipur | Udaipur Festival News | Rajasthan Religious News
श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
- रथयात्रा 16 जुलाई को दोपहर बाद प्रारंभ होगी।
- 14 जुलाई को जगदीश चौक में भजन संध्या आयोजित होगी।
- श्रद्धालुओं से घर से जेवर और कीमती सामान न लाने की अपील ।
- रथयात्रा के दौरान कई मार्गों पर यातायात में बदलाव संभव है।
- श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Jagannath Rath Yatra Udaipur 2026 | Jagdish Temple Udaipur | Udaipur News | Jagannath Yatra Route Udaipur | udaipur Jagannath Rath Yatra 2026 | ISKCON Udaipur Rath Yatra
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


