AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर : अब तक चार इंच बारिश भी नहीं, 11 जुलाई से बारिश और कमजोर पड़ने के आसार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 9, 2026
Reading Time: 3 mins read
Udaipur Monsoon 2026 Fateh Sagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून : 2026

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मानसून 2026 की शुरुआत उदयपुर शहर और जिले के अधिकांश इलाकों के लिए अब तक निराशाजनक रही है। शहर में मानसून सीजन के दौरान अब तक सिर्फ 87 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो चार इंच से भी कम है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियों के कमजोर रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। | Udaipur rainfall 2026 | latest news Udaipur Monsoon 2026

झीलों के कैचमेंट में भी कम बारिश

इस बार केवल उदयपुर शहर ही नहीं, बल्कि झीलों के कैचमेंट क्षेत्रों में भी अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। देवास, नाई, गोगुंदा और मदार जैसे इलाकों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। कम बारिश के कारण पिछोला झील, फतहसागर सहित कई जलाशयों के किनारे सूखे नजर आने लगे हैं। | Udaipur Monsoon 2026 | Udaipur Monsoon 2026 Lake Pichola | Udaipur Monsoon 2026 Fateh Sagar

11 जुलाई से कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 जुलाई को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। | Udaipur Monsoon 2026 Update | imd Monsoon Forecast udaipur rajasthan |

हालांकि 10-11 जुलाई से अगले एक सप्ताह तक पूरे राज्य में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

आज पूरे राजस्थान में पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार आज 9 जुलाई को दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के शेष भागों में भी आगे बढ़कर सम्पूर्ण राज्य को कवर कर लिया है। हालांकि पूर्वानुमान की तुलना में मानसून को राज्य के अंतिम हिस्से तक पहुंचने में एक दिन अधिक लगा।

Monsoon reaches all of Rajasthan

उदयपुर जिले में अब तक की वर्षा (मिलीमीटर)

  • उदयपुर शहर 87
  • मदार 33
  • नाई 41
  • गोगुंदा 98
  • झाड़ोल 33
  • देवास 54
  • उदयसागर 128
  • कोटड़ा 137
  • वल्लभनगर 142
  • बागोलिया 93
  • कुराबड़ 99
  • सायरा 140
  • ओगणा 106

पिछले 24 घंटे में उदयपुर संभाग में यहां हुई अच्छी बारिश

  • भींडर (उदयपुर) – 58 मिमी
  • कानोड़ (उदयपुर) – 52 मिमी
  • डूंगला (चित्तौड़गढ़) – 43 मिमी
  • नागलिया (प्रतापगढ़) – 48 मिमी
  • जाखम बांध – 43 मिमी

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में हुई भारी बारिश

  • भदेसर (चित्तौड़गढ़) – 91 मिमी
  • निम्बाहेड़ा – 86 मिमी
  • बयाना (भरतपुर) – 85 मिमी
  • मण्डरायल (करौली) – 83 मिमी
  • हड्डा (बीकानेर) – 70 मिमी
  • डीग पहाड़ी – 70 मिमी
  • पचपहाड़ (झालावाड़) – 69 मिमी

Udaipur Monsoon 2026 | Udaipur rainfall 2026 | imd Monsoon Forecast udaipur rajasthan | Udaipur Monsoon 2026 Update

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsIMD Monsoon forecast Udaipur rajasthanlatest news in hindilatest news udaipurlatest news udaipur monsoon 2026rajasthan newsudaipur live newsUdaipur Monsoon 2026Udaipur Monsoon 2026 Fateh SagarUdaipur Monsoon 2026 Lake Picholaudaipur weather latest

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .