AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वृद्धा के अपहरण-लूट का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Lucky Jain by Lucky Jain
June 27, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur gogunda police arrest accused of elderly woman kidnapping loot case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर/गोगुंदा,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के गोगुंदा पुलिस ने पांच दिन पहले वृद्धा के अपहरण और लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पीछा कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को भीलवाड़ा के आसींद से धरदबोचा है। जबकि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने नामजद कर लिया और उसकी तलाश जारी है। | udaipur gogunda kidnapping loot case | udaipur police

एसपी अमृता डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वृद्धा के अपहरण और लूट के आरोप में गोगुंदा के उण्डीथल निवासी पप्पू सिंह पुत्र सोहन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे आरोपी बसंत उर्फ पिंटिया की तलाश जारी है। वारदात के खुलासे में थानाधिकारी श्याम सिंह और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही है।

पांच दिन पहले हुई थी वारदात

गौरतलब है कि पांच दिन पहले जंगल में लकड़ियां बीन रही वृद्धा भूरकी बाई का बदमाशों ने घर छोड़ने के बहाने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने वृद्धा को बाइक पर बैठाया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे गोगुंदा क्षेत्र के मजावद के जंगलों में ले गए थे। जंगल में कटर के जरिए बदमाशों ने वृद्धा के पैर में पहने हुए चांदी के कड़े काट कर लूट लिए थे और वृद्धा को छोड़कर फरार हो गए थे।

100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर मिली सफलता

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पप्पूसिंह को आसींद से गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • गोगुंदा पुलिस ने वृद्धा का अपहरण कर चांदी के कड़े लूटने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • पांच दिन पहले हुई थी वारदात
  • पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की।
  • फरार आरोपी की तलाश में विशेष टीमें जुटी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsGogunda Crime NewsKidnapping and Loot Case udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur District Policeudaipur gogunda kidnapping loot caseUdaipur Gogunda lootudaipur latest crime newsudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police newsudaipur sp amrita duhan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .