AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: बंदूक तान कर डकैती, दो घरों को बनाया निशाना, युवक घायल, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

Lucky Jain by Lucky Jain
June 27, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur armed-robbery-firing in sayra udaipur-crime-news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सायरा में हथियारबंद बदमाशों का आतंक

उदयपुर/गोगुंदा,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के ढोल गांव में शुक्रवार देर रात हथियारों से लैस एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने बंदूक तान दो घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बदमाशों ने परिवारों को बंदूक और हथियारों के दम पर बंधक बनाया और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर एक युवक पर सरिए से जानलेवा हमला किया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। | Armed Robbery in sayra udaipur | udaipur latest news |

पुलिस के अनुसार बदमाश सबसे पहले सुखलाल मेघवाल के घर में घुसे, जहां परिवार को धमकाकर उन पर बंदूक तानी और लाखों रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। इसके बाद गिरोह अंबालाल जोशी के घर पहुंचा और वहां भी परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की।

इसी दौरान अंबालाल जोशी के पुत्र पूनमचंद और अन्य ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी और सरिए से पूनमचंद पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। | udaipur live news

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से निकले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो चुके थे। भागते समय बदमाश सुआवतों का गुड़ा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए। घटना के बाद ढोल गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है।

सूचना पर पुलिस अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

udaipur armed-robbery-firing in sayra udaipur-crime-news

मुख्य बिंदु (News Highlights)

  • ढोल गांव में देर रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाली।
  • बंदूक की नोक पर परिवारों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटी।
  • विरोध करने पर युवक पूनमचंद पर सरिए से जानलेवा हमला, बदमाशों ने फायरिंग भी की।
  • फरार होते समय बदमाश एक मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी के साथ आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsArmed Robbery in sayra udaipurbreaking news udaipurlatest news in hindiSayra Police NewsudaipurUdaipur Breaking Crime NewsUdaipur Dacoity Newsudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur sayra newsudaipur sayra policeudaipur-crime-news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .