HPCL करेगी 400 करोड़ रुपये का निवेश
जयपुर,एआर लाइव न्यूज।। राजस्थान में ईंधन वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पहले चरण में 304 नए पेट्रोल पंप स्थापित करेगी। इन पेट्रोल पंपों के लिए राज्य सरकार सरकारी भूमि लीज पर उपलब्ध कराएगी। | Rajasthan New Petrol Pumps 2026 | HPCL news petrol pump news 2026 rajasthan
शनिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में HPCL और HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) के अधिकारियों के साथ इस योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि पहले चरण में प्रदेशभर में 304 स्थानों की पहचान नए रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंप) के लिए की जा चुकी है। इनकी स्थापना पर HPCL लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। | HPCL Rajasthan Refinery Limited | Rajasthan New Petrol Pumps 2026
31 जुलाई तक बनेगी नई नीति
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 31 जुलाई तक नई नीति तैयार की जाएगी, जिसके तहत सरकारी भूमि HPCL को लीज (पट्टे) पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे नए पेट्रोल पंपों की स्थापना की प्रक्रिया तेज होगी और प्रदेश में ईंधन सुविधाओं का विस्तार होगा।
सरकारी विभागों को ईंधन आपूर्ति में प्राथमिकता का अनुरोध
HPCL और HRRL ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि राजस्थान ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट (RTPP) अधिनियम के तहत सरकारी विभागों की ईंधन खरीद में उन्हें प्रेफरेंशियल सप्लायर (प्राथमिक आपूर्तिकर्ता) का दर्जा दिया जाए। इससे राजस्थान में स्थित HRRL रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसीएस अपर्णा अरोड़ा, गृह सचिव भास्कर सावंत, कुलदीप रांका, आलोक गुप्ता, प्रमुख सचिव वैभव गलारिया, टी. रविकांत तथा HPCL के विपणन निदेशक अमित गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। | rajasthan breaking news today
मुख्य बिंदु:
- राजस्थान में पहले चरण में 304 नए पेट्रोल पंप स्थापित होंगे।
- HPCL लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
- राज्य सरकार सरकारी जमीन लीज पर उपलब्ध कराएगी।
- 31 जुलाई तक नई लीज नीति तैयार होगी।
- सरकारी विभागों की ईंधन खरीद में HPCL-HRRL ने प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।
HPCL Rajasthan Petrol Pumps | 304 New Petrol Pumps Rajasthan | HPCL Investment Rajasthan | HRRL Rajasthan Refinery | Rajasthan Fuel Infrastructure | udaipur breaking news today | rajasthan breaking news today
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


