AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेवाड़ में मानसून को लेकर बढ़ी चिंता: अगले दो सप्ताह सामान्य से कम बारिश के संकेत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 26, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur monsoon update 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान मौसम अपडेट

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जून से 9 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे अधिक असर मेवाड़ सहित कृषि आधारित क्षेत्रों पर पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उदयपुर शहर सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में आज शुक्रवार दोपहर में बूंदाबांदी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। । | udaipur monsoon update 2026 | udaipur latest news monsoon 2026 | Rajasthan Monsoon Update 2026

क्या मेवाड़ में अगले दो सप्ताह अच्छी बारिश होगी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,पहले सप्ताह (26 जून से 2 जुलाई) में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं। दूसरे सप्ताह (3 से 9 जुलाई) में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, लेकिन पूरे राज्य में औसत से कम वर्षा रहने की संभावना जताई गई है। पिछले सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में औसत से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में औसत से 3 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। यह कमी आगामी खरीफ सीजन के लिए चुनौती बन सकती है। क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई काफी हद तक मानसूनी बारिश पर निर्भर करती है। | Rajasthan Weather News | Rajasthan Monsoon Update

rajasthan udaipur monsoon update mewar rain forecast 2026

मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उम्मीद अनुरूप मानसून की प्रगति नजर नहीं आई। अगले 3-4 दिनों में मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बबहार के बाकी हस्सों और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने परिस्थितियां अनुकूल हैं। मेवाड़ सहित राजस्थान के अन्य भागों के किसानों और आमजन की नजर अब जुलाई के पहले पखवाड़े में मानसून की सक्रियता पर टिकी रहेगी।

udaipur rajasthan monsoon update 2026

अगले 4–5 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान राजस्थान के कई क्षेत्रों में मेघगर्जन की संभावना रहेगी। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। हालांकि, व्यापक और लगातार बारिश के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

राजस्थान में तापमान कैसा रहेगा?

पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं।

पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कहां-कहां हुई बारिश?

रेहड़िया बांध (दौसा) – 68 मिमी
अकलेरा (झालावाड़) – 51 मिमी
झालावाड़ 55 मिमी
जयपुर – 50 मिमी
सरदारशहर (चूरू) 56 मिमी
सांगानेर (जयपुर) – 40 मिमी
डेगाना (नागौर) – 30 मिमी
सहाड़ा (भीलवाड़ा) – 20 मिमी
मालाखेड़ा (अलवर) – 20 मिमी
मावली (उदयपुर) – 10 मिमी
कपासन और भोपालसागर (चित्तौड़गढ़) – 10-10 मिमी

डग (झालावाड़), अटरू (बारां), बामनवास (सवाई माधोपुर), महवा (दौसा), छतरगढ़ (बीकानेर) और खींवसर (नागौर) में भी 10-10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

अल नीनो का मानसून पर क्या असर पड़ रहा है?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान इसके और मजबूत होने की संभावना है। समुद्र की सतह का बढ़ता तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियां अल नीनो के अनुरूप हैं। सामान्यतः अल नीनो के प्रभाव से भारत के कई हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे वर्षा सामान्य से कम रहने की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े: मौसम विभाग ने पहले ही दे दिए थे डराने वाले संकेत

बारिश को लेकर चिंता वाला पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

IMD Weather Update Rajasthan | Rajasthan Weather News | Rajasthan Monsoon Update | IMD predicts below-normal rainfall across Rajasthan until 9 July 2026 | mewar Monsoon Update 2026 | Mewar Rain Forecast | Rajasthan Weather Update | Rajasthan Rain Forecast | Udaipur Weather News | Rajasthan Monsoon Forecast

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsIMD Weather Update Rajasthanlatest news in hindirajasthan monsoon updaterajasthan weather newsRAJASTHAN WEATHER UPDATEudaipur latest news monsoon 2026udaipur live newsudaipur monsoon update 2026Udaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .