पिछले साल से 11 करोड़ ज्यादा चढ़ावा, सांवलिया सेठ के भंडार ने बनाया नया आंकड़ा
चित्तौड़गढ़, एआर लाइव न्यूज। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जून महीने के मासिक भंडार की गणना पूरी हो गई है। | Sanwaliya Seth Temple Offerings June 2026 | Sanwaliya Seth Temple in Chittorgarh | Sanwaliya Seth Temple Donation June 2026
मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि जून महीने के भंडार की गणना 7 चरणों में पूरी की गई, जिसमें प्राप्त नकदी, सोना-चांदी और अन्य चढ़ावे की गिनती की गई। इस बार श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसमें भंडार से 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए तथा ऑनलाइन और भेंटकक्ष से 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए प्राप्त हुए। | Sanwaliya Seth mandir Gold and Silver Offerings
एक किलो से अधिक सोना व 110 किलो चांदी भी चढ़ाई भक्तों ने
अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि गणना के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है। पिछले साल जून महीने में हुई भंडार गणना की तुलना में इस बार चढ़ावे में 11 करोड़ 28 लाख 17 हजार 863 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष 24 जून 2025 को हुई गणना में कुल 29 करोड़ 53 लाख 22 हजार 415 रुपए प्राप्त हुए थे, जो इस बार बढ़कर करीब 40.81 करोड़ रुपए तक पहुंच गए हैं।
Sanwaliya Seth Temple | Chittorgarh News | Rajasthan News | Temple Donations | Religious News | Hindu Temple | Temple Treasury | Gold and Silver Offerings
India News | Sanwaliya Seth mandir Gold and Silver Offerings | Sanwaliya Seth Mandir Chittorgarh
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


