AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

गीतांजली हॉस्पिटल में एडवांस्ड कैथ लैब का शुभारंभ : कार्डियक केयर सुविधाओं में विस्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
June 21, 2026
Reading Time: 1 min read
गीतांजली हॉस्पिटल में एडवांस्ड कैथ लैब का शुभारंभ : कार्डियक केयर सुविधाओं में विस्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) तकनीक से दक्षिणी राजस्थान को मिली विश्वस्तरीय, सुरक्षित और किफायती हृदय चिकित्सा सेवाओं की नई पहचान

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने अपनी कार्डियक सेवाओं का विस्तार करते हुए अत्याधुनिक फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) तकनीक से सुसज्जित एडवांस्ड कैथ लैब की शुरुआत की है। यह नई सुविधा दक्षिणी राजस्थान के मरीजों को अधिक सुरक्षित, सटीक, किफायती और विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। | geetanjali hospital cardiac care advance cath lab

गीतांजली हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान की सबसे बड़ी और अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम के साथ कार्यरत है। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल के नेतृत्व में यह विभाग प्रतिवर्ष हजारों मरीजों को उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। बढ़ती मरीज संख्या और जटिल प्रक्रियाओं की जरूरत को देखते हुए अस्पताल ने अपने कैथ लैब इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ किया है।

फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) की प्रमुख खूबियां

  • टेबलसाइड कंट्रोल टेक्नोलॉजी: चिकित्सक प्रक्रिया के दौरान टेबल के पास से ही पूरे सिस्टम का संचालन कर सकते हैं।
  • यूनिफाइड वर्कफ्लो: सभी आवश्यक एप्लिकेशन और डेटा का एकीकृत प्रबंधन, जिससे प्रक्रियाएं अधिक तेज, सरल और व्यवस्थित होती हैं।
  • सीमलेस हाई-प्रिसिजन इमेजिंग: जटिल हृदय संबंधी प्रक्रियाओं में अधिक स्पष्ट और सटीक इमेजिंग उपलब्ध कराती है।
  • एन्हांस्ड पेशेंट सेफ्टी: कम विकिरण आधारित तकनीक मरीजों और चिकित्सकों दोनों के लिए अधिक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करती है।

मरीजों को मिलेंगे कई बड़े फायदे

  • इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से जटिल हृदय रोगों की अधिक सटीक जांच और उपचार संभव होगा।
  • कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे तथा उपचार प्रक्रियाएं और अधिक सुरक्षित बनेंगी।
  • मरीजों को जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई या दिल्ली जैसे महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और यात्रा व्यय दोनों की बचत होगी।
  • इसके साथ ही चिकित्सकों को रोग की सटीक पहचान कर प्रत्येक मरीज के लिए व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप सर्वोत्तम उपचार योजना तैयार करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, सीईओ ऋषि कपूर, वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुनावत, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह, हृदय रोग विभाग के एच.ओ.डी डॉ. रमेश पटेल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. रोहिन सैनी, कार्डियक सर्जरी विभाग से डॉ. संजय गांधी (हार्ट सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी.), सीए रोशन जैन, डॉ. राजीव पंड्या, कैथ लैब इंचार्ज लोकेश कुमार, जितेंद्र सिंह चौहान, पंकज शर्मा सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विश्वस्तरीय तकनीक को आमजन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : अंकित अग्रवाल

गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि गीतांजली हमेशा से नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा, “हृदय रोग विभाग की बढ़ती जिम्मेदारियों और मरीजों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए यह एडवांस्ड कैथ लैब भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारा उद्देश्य केवल तकनीक स्थापित करना नहीं, बल्कि उसे अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ बनाना है।”

गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक हृदय चिकित्सा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. रमेश पटेल

हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल ने कहा, “फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) जैसी अत्याधुनिक तकनीक हमें जटिल हृदय संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सटीकता, दक्षता और सुरक्षा के साथ करने में सक्षम बनाएगी।”

उन्होंने बताया कि गीतांजली की विशेषज्ञ टीम का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि दक्षिणी राजस्थान के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकें।

geetanjali hospital cardiac care advance cath lab

Tags: ar live newscardiologist Dr Ramesh Patelgeetanjali medical college & hospitalGMCH Udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .