Site iconSite icon AR Live News

RE-NEET फर्जी पेपर बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार, टेलीग्राम और VPN का कर रहा था इस्तेमाल

re-neet-fake-paper-selling-telegram-group-bhilwara-youth-arrestedre-neet-fake-paper-selling-telegram-group-bhilwara-youth-arrested

भीलवाड़ा,एआर लाइव न्यूज। भीलवाड़ा में री-नीट परीक्षा के नाम पर फर्जी पेपर बेचने के मामले में पुलिस ने युवक आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर प्रॉक्सी VPN का उपयोग कर ग्रुप संचालित कर रहा था और अभ्यर्थियों को री-नीट परीक्षा का पेपर बताकर फर्जी पेपर बेच रहा था। | देश में री-नीट परीक्षा 21 जून को होने वाली है। RE-NEET Fake Paper Sale

डीएसपी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र में जिला विशेष शाखा को आई-मेक पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग टेलीग्राम पर प्रतिबंध के बावजूद प्रॉक्सी VPN के जरिए फर्जी परीक्षा पेपर बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने पटेल नगर स्थित एक मकान पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि उसने प्रॉक्सी VPN के माध्यम से टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें 54 सदस्य जुड़े हुए थे। इसी ग्रुप के जरिए वह री-नीट परीक्षा का पेपर बताकर एक फर्जी पेपर बेच रहा था।

आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। आरोपी खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

डीएसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को यह फर्जी पेपर बेच चुका है और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। मामले में डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी के नाबालिग भाई की संदेहास्पद भूमिका की भी जांच कर रही है।

| Telegram group fake paper scam | RE-NEET fake paper sale | Bhilwara police crime news | RE-NEET paper leak fraud

RE-NEET, Exam Scam, Fake Paper, Telegram Fraud, Bhilwara News, Rajasthan News, Police Investigation, Cyber Crime, Education News, India News

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version