उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राज्य सरकार ने आरपीएस अब्दुल रहमान सहित 6 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए है।
वर्ष 2002 के बाद तीसरी संतान के चलते जिन अधिकारियों की पदोन्नति पेंडिंग चल रही थी, उनकी पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति के लिए 15 जून को राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 32 के अन्तर्गत गठित रिव्यू विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई, समिति की अभिशंषाओं के अनुसार ये पदोन्नति आदेश जारी हुए है।
पदोन्नत हुए आरपीएस अब्दुल रहमान वर्तमान में उदयपुर जीआरपी में पुलिस उपाधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। अब्दुल रहमान को राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ वेतन श्रृंखला वर्ष 2023-24 में पदोन्नत किया गया है। अब्दुल रहमान पुत्र रसीद खान की वरिष्ठता रामनिवास विश्नोई के ऊपर मानी गयी है।
इन्हें मिली पदोन्नति
वरिष्ठ वेतन श्रृंखला वर्ष 2010-11 में उमेन्द्र सिंह रघुवंशी को, वर्ष 2020-21 में सोहेल राजा को, वर्ष 2021-22 में महेश चंद को औऱ वर्ष 2023-24 में अब्दुल रहमान, अनूप सिंह एवं सुनील कुमार को पदोन्नत किया गया है।
- राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ वेतन श्रृखंला वर्ष 2010-11 में श्री उमेन्द्र सिंह रघुवंशी (सामान्य) को छाया पद के विरूद्ध पदोन्नत किया जाता है तथा इनकी वरिष्ठता श्री भवानी शंकर मीणा (एसटी) के ऊपर निर्धारित की जाती है।
- राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ वेतन श्रृंखला वर्ष 2020-21 में श्री सोहेल राजा (सामान्य) को छाया पद के विरूद्ध पदोन्नत किया जाता है तथा इनकी वरिष्ठता श्री महमूद खां (सामान्य) के ऊपर निर्धारित की जाती है
- राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ वेतन श्रृंखला वर्ष 2021-22 में श्री महेश चंद / रामहंश को छाया पद के विरूद्ध पदोन्नत किया जाता है तथा इनकी वरिष्ठता श्री किशोर / श्री कृष्ण के ऊपर निर्धारित की जाती है।
- राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ वेतन श्रृंखला वर्ष 2023-24 में श्री अब्दुल रहमान / रसीद खान, श्री अनूप सिंह एवं श्री सुनील कुमार / दुर्गालाल को सीनियर स्केल वर्ष 2023-24 में छाया पद के विरूद्ध पदोन्नत किया जाता है। श्री अब्दुल रहमान / रसीद खान की वरिष्ठता श्री रामनिवास विश्नोई / हनुमानाराम के ऊपर श्री अनूप सिंह की वरिष्ठता श्री जोगेन्द्र सिंह/ हेम सिंह के ऊपर तथा श्री सुनील कुमार / दुर्गालाल की वरिष्ठता श्री जोगेन्द्र सिंह / हेम सिंह के ऊपर निर्धारित की जाती है।


