यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित एवं भारत सरकार द्वारा संरक्षित है चित्तौड़गढ़ दुर्ग
उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की सख्ती के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली, चित्तौड़गढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिला कलेक्टर की सख्ती के बाद यह एक्शन हुआ है। सवाल यह उठ रहा है कि जिस दुर्ग का मेवाड़ ही नहीं, देश और दूनिया में अपना एक नाम है उसी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर जिम्मेदार इतने दिन मौन क्यों रहे ?। क्या कलेक्टर के निर्देश का इंतजार किया जा रहा था ?। | Chittorgarh Fort illegal construction

चित्तौड़ एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उप मंडल चित्तौड़गढ़ के संरक्षण सहायक प्रेमचन्द शर्मा द्वारा पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार युवराजादित्य सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी प्रतापनगर, चित्तौड़गढ़ द्वारा दुर्ग स्थित रत्नसिंह महल के सामने बिना सक्षम अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी पाए जाने पर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ में प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल व अवशेष अधिनियम, 1958 की धारा 19(1) एवं 30(ए) तथा धारा 329(3) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। | violation in UNESCO World Heritage site Chittorgarh Fort
बिना अनुमति कोई एक ईंट तक नहीं लगा सकता चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में, उसके बावजूद हो रहे अवैध निर्माण ?
चित्तौड़गढ़ दुर्ग यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल होने के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा संरक्षित स्मारक है। दुर्ग की प्राचीर के भीतर का सम्पूर्ण क्षेत्र प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल व अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षित क्षेत्र घोषित है, जहां केन्द्र सरकार की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण, पुनर्निर्माण, मरम्मत अथवा अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। | Chittorgarh Fort construction without permission | Archaeological Survey of India
इसलिए जागे जिम्मेदार
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटन सुविधाओं को लेकर मंगलवार को बैठक के दौरान जिला कलक्टर डॉ.मंजू ने दुर्ग क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों पर कड़ी नाराजगी जतायी थी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने तथा अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश थे। कलेक्टर ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में जो भी अवैध निर्माण हुए उनकी सूची तैयार कर सख्त कारवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में भारतीय पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग सहित नगर परिषद और यूआईटी के अधिकारियों मौजूद थे। | Collector action on illegal construction Chittorgarh Fort
अब बरतेंगे सख्ती
चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण संबंधी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी विशेष अभियान जारी रखा जाएगा। संरक्षित क्षेत्र का सर्वेक्षण कराकर नियमों के विपरीत पाए जाने वाले अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बिंदु (Key Highlights)
- चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण पर मामला दर्ज
- यूनेस्को विश्व धरोहर एवं संरक्षित स्मारक क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन
- कलेक्टर डॉ. मंजू ने अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई के निर्देश
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज
- आगे अवैध निर्माणों पर विशेष अभियान चलाने की तैयारी
चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्यों है संवेदनशील क्षेत्र?
- यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है
- भारत सरकार द्वारा संरक्षित स्मारक क्षेत्र है
- प्राचीर के भीतर किसी भी निर्माण के लिए केंद्र सरकार की अनुमति अनिवार्य है
- नियमों के अनुसार, यहां बिना अनुमति “एक ईंट” रखना भी अवैध माना जाता है।
कलेक्टर डॉ. मंजू की सख्ती
- तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए
- अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए
- सभी निर्माणों की सूची तैयार की जाए
- जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो
Chittorgarh Fort illegal construction | Illegal Construction Near Ratan Singh Mahal in Chittorgarh Fort | UNESCO heritage Chittorgarh Fort
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


