AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सज्जनगढ़ बना नो-प्लास्टिक जोन: पानी की प्लास्टिक बोतल लेकर जाने पर लगेगा 1000 रुपए जुर्माना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 5, 2026
Reading Time: 2 mins read
World Environment Day 2026 Sajjangarh no-plastic zone


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुई नई व्यवस्था

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, सज्जनगढ़ पैलेस और सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को प्लास्टिक बोतल मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। latest news udaipur World Environment Day 2026 | World Environment Day 2026 Sajjangarh no-plastic zone

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सेदू राम यादव ने बताया कि जैविक उद्यान सज्जनगढ़ और सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। प्लास्टिक की पानी की बोतल का उपयोग पाए जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। plantation on World Environment Day 2026

पर्यटकों को सज्जनगढ़ टिकट विंडो के पास कांच की बोतल में 500 एमएल पानी 50 रुपये में मिलेगा। खाली बोतल वापस जमा कराने पर 40 रुपये लौटाए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर नीर अमृत संस्था के माध्यम से शुरू की गई है। इस दौरान उप वन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेन्द्र सिंह चूंडावत, सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा, सेवानिवृत वन अधिकारी राहुल भटनागर व सोहेल मजबूर, क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार तंवर, सियाराम मीणा, प्रभुलाल मीणा, वनपाल अजीत सिंह राणावत, भूपेन्द्र सिंह मौजूद थे। Sajjangarh declared a no-plastic zone; 1000 fine for carrying water bottles

environment day 2026 by hindustan zinc vedanta

सीएम ने विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झालाना के विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा रोपकर ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आमजन से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। सीएम कहा कि हम सभी को राजस्थान को पर्यावरण की दृष्टि से श्रेष्ठ बनाना है। इस दौरान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, वन विभाग के एसीएस आनंद कुमार भी मौजूद थे।

CM Bhajanlal Sharma plants in Jaipur on World Environment Day

ओटीसी में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया

उदयपुर में महाकाल मंदिर के पास स्थित हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान ओटीसी में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। संस्थान के निदेशक एमएल चौहान व अतिरिक्त निदेशक बी कुमाऊं की मौजूदगी में पौध रोपण किया गया। प्रशिक्षु अधिकारी भागीरथ कुमार बुंदेला ने बताया कि राजस्थान राज्य सेवा के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा हरित प्रहरी कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जन जागरूकता रैली में आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

World Environment Day 2026 Rajasthan State Institute of Public Administration (OTS) udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: cm bhajan lala sharmalatest news in hindilatest news udaipurlatest news udaipur World Environment Day 2026plantation on World Environment Day 2026rajasthan newssajjangarh biological parkSajjangarh biological park udaipurSajjangarh declared a no-plastic zone; 1000 fine for carrying water bottlesSajjangarh Eco Sensitive Zone udaipur newssajjangarh fortSajjangarh no-plastic zonesajjangarh sanctuary udaipurUdaipur newsudaipur news updateWorld Environment Day 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .