उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से विश्व तंबाकू निषेध पखवाड़ा 20 मई से 6 जून तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को लेकर 15 दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न फैक्ट्रियों, नशा मुक्ति केंद्रों एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों, विशेष रूप से मुख कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन रोगों के बारे में जानकारी दी गई। world no tobacco day campaign in geetanjali dental college GMCH Udaipur
तंबाकू मुक्त परिसर पहल के अंतर्गत संस्थान परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, मरीजों को तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू त्याग के उपायों के बारे में जागरूक कर तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। वहीं संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्यों एवं स्टूडेंट्स ने भी तंबाकू सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर के मार्गदर्शन में इस अभियान का संचालन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मृदुला टाक, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. श्रुति शर्मा एवं डॉ. तरुण माली सहित फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


