AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तीन इंच बारिश ने भीषण गर्मी को धोया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 2, 2026
Reading Time: 1 min read
rain in udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेवाड़ में सबसे ज्यादा तप रहे चित्तौड़ को गर्मी से राहत : उदयपुर जिले के गोगुंदा में डेढ़ इंच बारिश

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी के दौर के बीच बीती रात मेवाड़ के चित्तौड़ जिले में बादलों की काफी मेहरबानी रही। चित्तौड़ जिले के गंगरार में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर यानी करीब तीन इंच बारिश हुई जबकि जिला मुख्यालय पर 60 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में तेज आंधी के बीच हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कही भी हिट वेव दर्ज नहीं की गई। प्रदेश में कई जगह आंधी से नुकसान हुआ है। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई है। उदयपुर जिले के गोगुंदा में डेढ़ इंच बारिश हुई। Rain in Udaipur Division and Rajasthan relief from heatwave | Rain in Udaipur Division and Rajasthan | latest news monsoon 2026 Forecast | Rainy Season 2026

मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़ जिले में गंगरार में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ 60, छोटी सादड़ी 60, भदेसर 60, कपासन 60, निम्बाहेड़ा 60, बेगू 50, राशमी 30, बड़ी सादड़ी 20, भोपालसागर 20, डूंगला में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। रेलमगरा (राजसमंद) 30, देवगढ़ 20, जगपुरा (बांसवाड़ा) 30, बांसवाड़ा 30, दानपुर 30, बागीदौरा 20, केसरपुरा 20, घाटोल 20, भूंगड़ा 20, प्रतापगढ़ 20, पीपलखूंट 30, धरियावद 20, अरनोद 20 में मिलीमीटर बारिश हुई। rain Dust Storm alert udaipur rajasthan | rain hailstorm udaipur rajasthan latest news

उदयपुर शहर में 8 मिलीमीटर, गोगुंदा में 38 मिमी यानी करीब डेढ़ इंच बारिश हुई। डबोक क्षेत्र में 20, भींडर 12, मावली 16, कानोड़ 14, ऋषभदेव 12, वल्लभनगर 10, कुराबड़ 13, सायरा 6, बड़गांव 8, खेरवाड़ा 9, झाड़ोल में 8 मिलीमीटर बारिश हुई। फलासिया, नयागांव, बारापाल और सायरा क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई।इधर मानसून ने मंगलवार दोपहर तक भी केरल में प्रवेश नहीं किया है। मौसम विभाग ने इस साल 1 जून को मानसून के केरल में प्रवेश का पूर्वानुमान लगाया गया था। monsoon 2026 udaipur rajasthan latest update |

प्रदेश के इन क्षेत्रों में भी बारिश से मौसम हुआ ठंडा

राजगढ़ (अलवर) 70, पिरावा (झालावाड़) 40, रामगंजमंडी ( कोटा ) 40,रामगढ़ (अलवर) 30, डीग (भरतपुर) 30, सिकराय (दौसा) 30, पचपहाड़ (झालावाड़) 30, रूपबास (भरतपुर) 30, कोटड़ी (भीलवाड़ा) 30, सावर (अजमेर) 20, शाहपुरा (भीलवाड़ा) 20, मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) 20, कुम्हेर (भरतपुर) 20, बकानी (झालावाड़) 20, बनेड़ा (भीलवाड़ा) 20, वनस्थली (टोंक) 20, खंडार (सवाई माधोपुर) 20, गोविंदगढ़ (अलवर) 20, जहाजपुर (भीलवाड़ा) 20, हिंडोली (बूंदी) 20, अलवर (अलवर) 20, केकड़ी (अजमेर) 20, बाड़मेर (बाड़मेर) 30, पोखरण (जैसलमेर) 30, रामगढ़ (जैसलमेर) 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर संभाग में चित्तौड़ जिला पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से तप रहा था। इसी बीच तेज बारिश से आमजन को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

पूर्वानुमान

आज मंगलवार एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। आज भी बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में माध्यम से तेज मेघगर्जन आंधी (40-50 Kmph) के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कंही-कंही ओलावृष्टि होने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह जारी रहने की प्रबल संभावना है।

जारी रहेगा आंधी और बारिश का दौर

3-4 जून को एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ (हवा की गति 60-70 Kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsheat wave rain Dust Storm alert udaipur rajasthanlatest news in hindilatest news monsoon 2026 Forecastmonsoon 2026 latest updatemonsoon 2026 udaipur rajasthan latest updaterain Dust Storm alert udaipur rajasthanrain hailstorm udaipur rajasthanrain hailstorm udaipur rajasthan latest newsRain in Udaipur Division and RajasthanRainy Season 2026rajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur rajasthan heat wave rain Dust Storm alert

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .