उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में एक 21 वर्षीय युवती की चुनौतीपूर्ण सर्जरी कर उसके जीवन बचाया है। जालोर निवासी इस युवती के लीवर में दो विशाल हाइडेटिड सिस्ट पाए गए, जिनमें से एक लगभग 31 सेंटीमीटर की थी, जो लीवर से लेकर पूरे पेट और पेल्विस तक फैली हुई थी। दूसरी गांठ लगभग 13 सेंटीमीटर की थी। geetanjali doctors team done successful surgery of big cyst in stomach to save patient | GMCH Udaipur
हाइडेटिड सिस्ट लीवर में होने वाला एक विशेष प्रकार का संक्रमण है, जो एकाइनोकोकस ग्रैनुलोसस नामक परजीवी के कारण होता है। सामान्यतः यह बीमारी दवाइयों से नियंत्रित हो जाती है, लेकिन इस मरीज में संक्रमण असामान्य रूप से इतना अधिक बढ़ चुका था कि पूरी पेट की संरचना प्रभावित हो रही थी।
मरीज का पहले भी बाहर ऑपरेशन हो चुका था, लेकिन बीमारी दोबारा हो गई। धीरे-धीरे यह गांठ इतनी बड़ी हो गई कि मरीज को लगातार पेट दर्द, उल्टियां, कमजोरी, पेट में सूजन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। गांठ दाहिनी किडनी, यूरेटर और बड़ी आंत को दबा रही थी तथा लीवर की पित्त नलियों से भी जुड़ी हुई थी।
मरीज गीतांजली हॉस्पिटल में वरिष्ठ गैस्ट्रो एवं लीवर सर्जन डॉ. हेमंत जैन के पास पहुंची। विस्तृत जांच और सीटी स्कैन के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।
ऑपरेशन में कई चुनौतियां थीं
यह सर्जरी कई कारणों से बेहद कठिन थी। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, पित्त रिसाव, गंभीर संक्रमण तथा यूरेटर, बड़ी आंत और लीवर को नुकसान पहुंचने का खतरा था। इतनी विशाल गांठ को सुरक्षित तरीके से निकालना तकनीकी रूप से भी बड़ी चुनौती थी।
इन सभी जोखिमों के बावजूद पूरी योजना, सावधानी और विशेषज्ञ टीमवर्क के साथ ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। दोनों गांठों को पूरी तरह निकाला गया और मरीज अब स्वस्थ है।
इस जटिल सर्जरी में वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हेमंत जैन के साथ डॉ. मीत पटेल, डॉ. मनन पटेल एवं डॉ. नीरज का सहयोग रहा। एनेस्थीसिया टीम से डॉ. अनुश, डॉ. यशवंत एवं डॉ. भाविक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओटी स्टाफ में हेमंत गर्ग, जितेंद्र, किशन एवं अरविंद का विशेष सहयोग रहा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


