AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

पूर्व सरपंच सहित चार की हत्या: शव कार में रखे, फिर लगा दी आग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 28, 2026
Reading Time: 1 min read
ajmer former sarpanch family car fire murder


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिसे हादसा मान रहे थे वह निकली साजिश : पूर्व सरपंच की पहली पत्नी पर हत्या की साजिश और हत्या का आरोप

अजमेर(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर जिले बोराडा थाना क्षेत्र में अराई रोड पर गुरुवार सुबह पूर्व सरपंच रामसिंह सहित उसके परिवार के कुल चार सदस्यों की एक कार में जलकर मौत के मामले में कुछ ही घंटों में अजमेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरूआती दौर में इस घटना को सड़क हादसे के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला हत्याकांड के रूप में सामने आया। ajmer former sarpanch family car fire murder | Ajmer murder case | ajmer crime news | latest crime news rajasthan

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार सुबह अराई रोड पर एक जली हुई कार के साथ रामसिंह, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा की बॉडी मिली। रामसिंह के घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर यह घटनाक्रम हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न स्तर पर जांच शुरू की।

पहली पत्नी, उसके नाबालिग बेटे और बेटी ने मिलकर धारदार हथियार से मारा

एसपी अग्रवाला ने बताया पुलिस जांच में यह बात सामने आयी कि रामसिंह का उनकी पहली पत्नी सुनिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम भी इनके बीच विवाद हुआ। उसके बाद रामसिंह की पहली पत्नी सुनिता, उसके नाबालिग बेटे और बेटी ने मिलकर इन लोगों को धारदार हथियार से मारा। हत्या कर शवों को कार में रखा गया और सबूत मिटाने घर से कुछ ही दूरी ले जाकर सड़क किनारे कार में आग लगा दी। मौके पर कार में रामसिंह, पूसी देवी और महिमा के जले शव मिले थे। सुरज्ञान देवी कार के बाहर अधजली हालत में मिली थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ajmer crime newsajmer former sarpanch family car fire murderAjmer murder caseAjmer murder case crime newslatest crime news rajasthanlatest news in hindirajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .