AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

युवक का अपहरण, फिरौती मांगी: पंजाब से उदयपुर आए आरोपी, पुलिस ने धरदबोचा

Lucky Jain by Lucky Jain
May 26, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur crime news man kidnapping for extortion udaipur police arrested six accused


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बकाया वसूलने का अपनाया गलत तरीका: अपहरण, मारपीट व फिरौती के आरोप में अब जेल जाएंगे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के लोककला मंडल के बाहर से युवक के अपहरण और 5 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए हाथीपोल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बकाया वसूली का निकला, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि मुख्य आरोपी के युवक पर पांच लाख रूपए बकाया थे, जिसे वसूलने के लिए उसने यह सब किया। udaipur crime news | udaipur man kidnapping for extortion police arrested six accused

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पंजाब के मोहाली निवासी गौरव प्रताप पुत्र कंवर पाल राणा, कपिल राणा पुत्र सुभाषचंद राणा, अमनदीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह, पटना, बिहार निवासी रोहित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार सिंह, चूरू राजस्थान निवासी सोनु पुत्र कुलदीप और अनिल कुमार पुत्र राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अंबामाता के फारूख आजम कॉलोनी निवासी मोहम्मद सालिस पुत्र मोहम्मद साजिद का सोमवार दोपहर आरोपियों ने लोककला मंडल के बाहर से स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण किया था। आरोपी युवक को राजसमंद की तरफ ले गए। आरोपियों ने युवक से मारपीट कर परिजनों से 5 लाख रूपए फिरौती मांगी, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

हाथीपोल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक को गोमती रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने राज्यस्तरीय नाकाबंदी करवा आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में एडि.एसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी राजूदेवी और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही है। udaipur live news | udaipur news | crime news udaipur | udaipur police | udaipur hathipol police thana | udaipur police arrest accused in kidnapping extortion |

युवक ने खुद भेजी थी लोकेशन

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि 25 मई की दोपहर मोहम्मद सालिस उसके दोस्त अरबाज खान के साथ लोककला मंडल के बाहर ठेले पर चाय पी रहा था। तभी उसके पास किसी अन्जान नम्बर से फोन आया, जिस पर आरोपियों ने धमकाते हुए उसकी लोकेशन मांगी। युवक ने आरोपियों को बातचीत के लिए लोकेशन भेज दी। कुछ ही देर में आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने युवक को गाड़ी में बैठाकर उसका अपहरण किया और उसे राजसमंद हाईवे की तरफ ले गए। उसके साथ मारपीट की और घरवालों को फोन कर पांच लाख रूपए मांगे।

युवक ने आरोपी से 5000 यूएस डॉलर खरीदे थे, जिसका 5 लाख रूपए बकाया था

डीएसपी राजेश यादव के बताया मामले के अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि पंजाब निवासी मुख्य आरोपी गौरव प्रताप बीएफसी फोरेक्स कंपनी में फोरन करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। उदयपुर के युवक मोहम्मद सालिस ने दिसम्बर 2025 में आरोपी से सम्पर्क कर बीएनएस वॉलेट से 5 हजार यूएस डॉलर खरीदे थे, इसी के बदले में आरोपी गौरव प्रताप राणा का करीब 5 लाख रूपये का पेमेंट युवक सालिस पर बकाया चल रहा था। इसी पेमेंट को वसूलने के लिए गौरव प्रताप ने अपने सहयोगियों के साथ खुद की स्कॉर्पियो गाड़ी से उदयपुर आकर युवक से बात की, उसकी लोकेशन मंगवायी। इसके बाद उसका अपहरण कर परिजनों को कॉल किया और युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के परिजनो से 5 लाख रूपये की मांग की थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscrime news udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur Crime Newsudaipur crime news on ar live newsudaipur hathipole police stationudaipur live newsudaipur man kidnapping for extortionUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .