ऑन लाइन होंगे आवेदन : ई-मित्र से भी हो सकेंगे आवेदन
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भारत के 15 तीर्थ स्थलों एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की निःशुल्क यात्रा के लिए देवस्थान विभाग राजस्थान की ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 27 मई से शुरू होगी। varishth nagrik tirth yatra yojana 2026 | devasthan vibhag Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 | Devasthan vibhag yatra 2026 | Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 latest news
देवस्थान विभाग के आयुक्त के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 27.05.2026 से प्रारंभ होकर अन्तिम दिनांक 10.06.2026 तक रहेगी। आवेदन में संशोधन अन्तिम दिनांक तक किये जा सकेंगे।आवेदन पोर्टल eDevasthan2.rajasthan.gov.in एवं विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके भरे जा सकते हैं, इसके अतिरिक्त आवेदन करने की सुविधा समस्त ई-मित्र पर भी उपलब्ध है।
देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से रेल यात्रा द्वारा भारत के 15 तीर्थ स्थलों एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की निःशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। अधिक जानकारी हेतु विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालयों में दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। संबंधित जिले के सहायक आयुक्त कार्यालयों की सूची देवस्थान विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
पात्रता
राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो, आयकरदाता नहीं हो, पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, यात्रा करने हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर ली हो। शेष अन्य शर्तें विभाग की वेबसाईटdevasthan.rajasthan.gov.in हिन्दी में ” देवस्थान डिपार्टमेंट राजस्थान ” पर देखी जा सकती है। इस वर्ष योजना के तहत कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 50 हजार लोगों को ट्रेन और 6 हजार लोगों को हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


