AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में भारत टैक्सी सेवा जल्द शुरू होगी

Lucky Jain by Lucky Jain
May 20, 2026
Reading Time: 1 min read
jaipur news Bharat Taxi Service will soon start in Jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहकारिता मंत्री दक ने सारथियों से संवाद कर जाने सुझाव

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सहकारी मॉडल पर आधारित भारत की पहली टैक्सी सेवा भारत टैक्सी का शीघ्र ही जयपुर में शुभारंभ होगा। यह जानकारी सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम कुमार दक ने बुधवार को अपेक्स बैंक सभागार में आयोजित भारत टैक्सी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सारथियों (चालकों) को संबोधित करते हुए साझा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली, लखनऊ, मुम्बई और चण्डीगढ़ के बाद अब जयपुर सहित अन्य शहरों में शीघ्र भारत टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। Bharat Taxi Service in Jaipur | jaipur news | Bharat Taxi Service will soon start in Jaipur

मंत्री ने कहा यह सेवा आमजन को किफायती और सुरक्षित परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार करते हुए सारथियों चालकों की आर्थिक उन्नति का आधार भी बनेगी। जयपुर में जून माह के प्रथम सप्ताह में इस सेवा की शुरूआत प्रस्तावित है।

भारत टैक्सी एक ऐसी अनूठी सेवा है

उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी एक ऐसी अनूठी सेवा है, जिसमें मालिक कोई बाहरी व्यक्ति या कम्पनी नहीं होकर स्वयं टैक्सी चलाने वाले सारथी हैं। यह सेवा स्वामित्व, सुरक्षा कवच, सम्मान और लाभांश का समान वितरण के चार मूल विचारों पर आधारित है। इसमें टैक्सी चलाने वाला सारथी ही कंपनी का वास्तविक मालिक होगा।

दक ने कहा कि भारत टैक्सी में किसी भी सारथी का अकाउंट बिना सुनवाई के बंद नहीं किया जाएगा। भारत टैक्सी से सारथियों को हिडन चार्जेज से भी मुक्ति मिलेगी। सारथियों को विकल्प उपलब्ध होने से निजी कम्पनियों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। इस प्रकारए सहकार टैक्सी सारथियों के जीवन, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति में परिवर्तनकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर विशिष्ट सहायक डॉ सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मासंवि) भोमाराम, अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चूंडावत एवं भारत टैक्सी के सिटी हैड (जयपुर) अभिषेक चारण उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBharat Taxi in jaipurBharat Taxi ServiceBharat Taxi Service in JaipurBharat Taxi Service will soon start in JaipurBharat Taxi sevajaipur newsjaipur news rajasthanlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .