जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शेयर बाजार में दो दिन की छुट्टी के बाद आज सोमवार को शुरूआत दौर में ही भारी गिरावट देखी गयी। यूएई पर हुए ड्रोन हमले से अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने की आशंका और कच्चे तेज की बढ़ती कीमतों के साथ सोमवार को शेयर बाजार के खुलते ही भारी बिकवाली रही।
BSE सूचकांक में आज सुबह 909.99 अंकों की गिरावट आई। बीएसई 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांक 74328.00 अंक पर रहा।
NSE सूचकांक में 280.95 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और 23362.55 अंक पर रहा। इंटरनेशनल हालातों के चलते भारत ही नहीं चीन, जापान, इंडोनेशिया सहित अन्य देशों के शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गयी है। share market black monday
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


