AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चलती ट्रेन में भीषण आग: बाल-बाल बचे कई यात्री

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 17, 2026
Reading Time: 1 min read
Fire in Trivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani express train


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो कोच जलकर हुए खाक: रेलवे ने दिए जांच के आदेश

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा रेल मंडल में विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच रविवार को त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेन से धुआं निकलता देख ट्रेन के गार्ड ने तत्काल लोको पायलट को सूचना दी और विकट स्थिति देख तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई। भीषण आग से घबराए यात्रियों ने नीचे कूद कर जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। Fire in Trivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani express train | Kota Railway Division Trivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस हमेशा की तरह स्पीड में आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश के रतलाम क्षेत्र में अचानक धुंआ उठा और कुछ ही देर में ट्रेन का थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की लपटों से जलकर खाक हो गए। ट्रेन आज सुबह रतलाम से रवाना होकर कोटा जंक्शन की ओर आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन को भी मौके पर रवाना किया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। latest news Railway | Trivandrum–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire Accident

आरंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा

सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने इस लाइन पर ओवरहेड लाइन से बिजली की सप्लाई को बंद करवा दिया। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आरंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। रेलवे ने इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। एसएलआर कोच में रखे सामान को नुकसान हुआ है। कितना नुकसान हुआ रेलवे उसका आंकलन कर रहा है।

Trivandrum–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire Accident

एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात को रोक दिया गया

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। हादसे के वक्त कोच में 68 यात्री सवार थे। तत्परता से कोच खाली करवाए गए और फायर ब्रिगेड टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगे बुझाने के बाद दोनों कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात को रोक दिया गया।

ट्रेन के कोटा पहुंचने पर यात्रियों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग

हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन के कोटा पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि आग लगने से कोच में रखा उनका सारा सामान जल गया है, जिसका मुआवजा दिया जाए। आक्रोशित यात्रियों को रेलवे अधिकारियों ने मुश्किल से समझाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Fire in Trivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani express trainKota Railway Division Trivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani Firelatest news in hindilatest news Railwaynational newsrajasthan newsTrivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani express trainTrivandrum–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire Accidentत्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) में आग

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .