AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तपती गर्मी में पौन इंच बरसात: लोगों को भीषण गर्मी से कुछ देर मिली राहत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 14, 2026
Reading Time: 1 min read
Severe heat wave and thunderstorm mix weather in rajasthan -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी और हीटवेव के रेड अलर्ट के बीच पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगह तेज आंधी भी चली, इससे इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। प्रदेश में कुछ जगह हीटवेव व उष्ण रात्रि भी दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। latest news udaipur rajasthan Heatwave rain | udaipur news latest | udaipur heat wave rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सीकर में 16 मिलीमीटर, नीमा का थाना 3, फतेहपुर 2, महवा दौसा 2, श्रीमाधोपुर 1 मिलीमीटर बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सरदारशहर चूरू 18, पूंगल बीकानेर 15, लूणकरणसर 6, डूंगरगढ़ 1 तथा रतनगढ़ में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूर्वानुमान अनुसार आज 14 व कल 15 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। udaipur news update |

राजस्थान में 43 डिग्री से अधिक तापमान वाले शहर

भीलवाड़ा 43.0, बीकानेर 45.2, अजमेर 43.1, बाड़मेर 45.2, चित्तौड़ 45.8, जयपुर 43.8, जैसलमेर 46.1, जोधपुर 44.7, कोटा 44.8, फलोदी 46.8, वनस्थली 46.1, फलोदी 46.8, दौसा 43.0, नागौर 43.0, लूणकरणसर 43.1 और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा। आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने व 17 मई से पुनः तापमान में बढ़ोतरी होने व राजस्थान में तीव्र हीटवेव का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।

उदयपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला

भीषण गर्मी के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। 16 मई से 30 जून तक आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का समय सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindilatest news udaipur rajasthan Heatwave rainRajasthan Heatwave Red Alertrajasthan newsudaipur heat wave rajasthanUdaipur newsudaipur news latestudaipur news updateudaipur temperature heat wave

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .