चार पांच दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। मौसम विभाग ने राजस्थान के पश्चिमी, दक्षिणी व पूर्वी भागों में आगामी दिनों में तीव्र हीटवेव/ लू व उष्ण लहर कारेड अलर्टजारी किया है। ऐसे में आमजन को हीटवेव से बचाव के लिए इन दिनों और ज्यादा सावधनी बरतनी होगी। Rajasthan Heatwave Red Alert Public Urged to Exercise Caution | Rajasthan Heatwave Red Alert | heat wave alert rajasthan | udaipur alert heat wave rajasthan
मौसम विभाग द्वारा आज बुधवार को जारी अपडेट के अनुसार वर्तमान में राज्य के दक्षिणी पश्चिमी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी चार पांच दिनों में तीव्र हीटवेव व उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है। udaipur heat wave rajasthan | udaipur alert heat wave rajasthan | udaipur temperature heat wave
उदयपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव उष्ण लहर दर्ज होने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर 47.3 डिग्री और पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में भी दिन का तापमान 42.3 डिग्री दर्ज हुआ है।
इधर…आंधी की संभावना
पूर्वानुमान अनुसार आगामी 48 घंटो के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चलने व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। चूरू में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


