उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। International Nurses Day Celebration in PMCH udaipur
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमसीएच चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति है। अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग कर्मी किसी भी अस्पताल की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। डॉक्टर इलाज लिखते हैं, लेकिन उस इलाज को सेवा और ममता के साथ मरीज तक पहुंचाने का कार्य नर्सेज ही करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग अधीक्षक भरतलाल पाटीदार ने सभी अतिथियों और स्टाफ का स्वागत किया। समारोह के दौरान नर्सिंग स्टॉफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में मेल व फीमेल नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


