उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बाड़मेर में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होकर यहां का पारा 47 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। प्रदेश भर में अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज होने से आमजन बेहाल है। आगामी चार पांच दिनों में राजस्थान के कई भागों में हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए आमजन को और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। heat wave alert in rajasthan | heat wave in rajasthan | latest news temperature heat wave udaipur rajasthan | udaipur temperature heat wave
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर 47.3 डिग्री दर्ज किया जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। जैसलमेर 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में 42.0, बीकानेर 45.3, चित्तौड़ 43.8, जोधपुर 44.9, कोटा 42.7, फलोदी 45.6, लूणकरणसर 43.5, श्रीगंगानगर 42.8, जालोर 42.8, उदयपुर में 42.3 डिग्री रहा। maximum temperature 47.3 degrees Celsius recorded in Barmer |
हीटवेव की संभावना, सावधान रहने की जरूरत
पूर्वानुमान अनुमार अगले 4-5 दिनों के दौरान राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। ऐसे में आमजन को हीटवेव से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


