शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए
एआर लाइव न्यूज। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुवेंदु पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री है, यह पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार। आज शनिवार को हुए शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। राज्यपाल ने सुवेंदु के अलावा पांच विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी। Suvendu Adhikari takes oath West Bengal Chief Minister: BJP First CM in west Bengal
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।
इन्हें दिलायी मंत्री पद की शपथ
राज्यपाल ने भाजप विधायक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ दिलायी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


